• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन महासभा लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

New Executive Committee Formed for Kshatriya Sargara Mahasangathan Mahasabha - Jodhpur News in Hindi

बी.आर. सरगरा नदवांन अध्यक्ष, राजा बलि मंदिर व चारदीवारी निर्माण का लिया संकल्प लूणी। क्षत्रिय सरगरा महासंगठन महासभा लूणी पट्टा की बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से बी.आर. सरगरा नदवांन को महासंगठन महासभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में नारायण सागर को कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव, उदाराम सतलाना को संरक्षक तथा प्रकाश गुड़ा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा चेतनराम गुड़ा, भगवानराम लूणी, भगाराम जोगी, अशोक फिंच, भगाराम झालामंड, भीमाराम लूणी, कपूराराम रोहिचा, ढलाराम लोलासनी, राजुराम निबली, कालूराम खाराबेरा, राजूराम सालावास, मदन भूरा, सिमरथ राम, हनुमान गुड़ा, महेंद्र मारू, बाबूलाल गुड़ा, केसाराम मारू, राकेश सोलंकी, अशोक कागनाडा और बीजाराम सतलाना सहित समाज के लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
माला-साफा पहनाकर किया स्वागत
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समाजबंधुओं ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में नदवांन स्थित राजा बलि मंदिर के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाज की ओर से राजा बलि मंदिर एवं उसकी चारदीवारी के निर्माण कार्य को शुरू करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर के विकास कार्य को समाज के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।
अध्यक्ष बी.आर. सरगरा नदवांन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Executive Committee Formed for Kshatriya Sargara Mahasangathan Mahasabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new executive committee, formed, kshatriya sargara, mahasangathan, mahasabha, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved