• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला अस्पताल नयापुरा की लापरवाही या मानवता की कमी, ड्रेसिंग के लिए आई महिला को लौटाया

Negligence or Lack of Humanity at Nayapura District Hospital: Woman Turned Away After Arriving for Dressing - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नयापुरा जिला अस्पताल में एक अत्यंत चिंताजनक मामला सामने आया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व एक महिला के सीने में गंभीर चोट लगने के कारण ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टर द्वारा निर्देश दिए गए थे कि ऑपरेशन के बाद हर दूसरे दिन अस्पताल आकर पट्टी करवानी होगी। आज रविवार को महिला अस्पताल पट्टी करवाने पहुंची, लेकिन कुछ देर होने के कारण ड्यूटी पर मौजूद एएनएम कर्मियों ने यह कहकर पट्टी करने से मना कर दिया कि ओपीडी का समय समाप्त हो चुका है। महिला ने अपनी तकलीफ बताते हुए मानवता के नाते पट्टी करने की विनती की, क्योंकि ऑपरेशन के बाद समय पर ड्रेसिंग आवश्यक थी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई और उसे बिना उपचार के वापस भेज दिया गया। यह प्रश्न खड़ा होता है कि क्या एक सरकारी अस्पताल में मरीज की पीड़ा से बढ़कर समय की पाबंदी है? क्या गंभीर मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाएं समाप्त हो चुकी हैं?
मैं जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Negligence or Lack of Humanity at Nayapura District Hospital: Woman Turned Away After Arriving for Dressing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur hospital negligence, patient dressing refused, government hospital issue, medical negligence india, opd timing controversy, rajasthan health news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved