• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांचौर के भीमसिंह एनकाउंटर में आंध्रप्रदेश पुलिस पर हत्या का केस दर्ज

murder case register Against Andhra Pradesh Police, cause Bhimsingh encounter in sanchaur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सांचौर एनकाउंटर को लेकर आंध्रप्रदेश पुलिस पर हत्या का केस दर्ज कि या गया है। आंध्रा पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए भीमसिंह के साथी हिस्ट्रीशीटर भरत के परचा बयानों के बाद सांचौर पुलिस ने आंध्रप्रदेश पुलिस के खिलाफ भीमसिंह की हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सीओ सांचौर को सौंप दी है। प्रकरण की जांच होने तक करनूल पुलिस की चार मेंबरों की टीम को आंध्रप्रदेश नहीं जाने दिया जाएगा।

इधर सांचौर एनकाउंटर काे लेकर शहर में दिनभर माहौल गर्माया रहा। सांचौर अस्पताल में मृतक भीमसिंह के परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने शव को लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने भीमसिंह को सरेंडर का मौका तक नहीं दिया और दनादन गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोपहर में सांसद देवजी पटेल धरना स्थल पर पहुंचे। समझाइश के बाद लोगों को शांत किया। शव को जालोर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, शाम को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साथी हिस्ट्रीशीटर भरत के पर्चा बयान के आधार पर सांचौर पुलिस ने भीमसिंह की हत्या का केस दर्ज कर जांच सीओ सांचौर को सौंप दी है।
मामले की जांच होने तक करनूल पुलिस की टीम को आंध्रप्रदेश जाने नहीं दिया जाएगा। चारों पुलिसकर्मी जालोर में ही रहेंगे। चारों पुलिसकर्मियों के बयान होंगे। करनूल के एसपी गोपीनाथ जट्‌टी और राजस्थान के एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्‌डी भी यहां पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-murder case register Against Andhra Pradesh Police, cause Bhimsingh encounter in sanchaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhimsingh encounter, fake encounter, murder case, against andhra pradesh police, bhimsingh encounter in sanchaur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved