जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक जुगल काबरा का बुधवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट शुक्रवार सुबह दस बजे जोधपुर पहुंचे। जयपुर से सड़क मार्ग से काबरा के घर पहुंचे पायलट उनकी पत्नी और बच्चों से मिले। पायलट ने कहा कि जुगल काबरा जैसे व्यक्तित्व के निधन से उनके परिवार के साथ हमें भी क्षति पहुंची है। उन्होंने पूर्व विधायक जुगल काबरा के निधन पर शोक प्रकट किया और काबरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। शुक्रवार शाम विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी पूर्व विधायक जुगल काबरा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि जुगल काबरा के निधन से उन्हेांने एक कर्मशील नेता खो दिया है। काबरा अत्यंत शांतिप्रिय व्यक्ति थे और उन्होंने जनता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कांग्रेस को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope