• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर एवं आईसीएमआर–नीरएनसीडी जोधपुर के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

MoU Signed Between Ayurveda University Jodhpur and ICMR-NIRNCD Jodhpur. - Jodhpur News in Hindi

स्वास्थ्य अनुसंधान एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में संयुक्त शोध एवं प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा आयुर्वेद वि वि के कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल एवं आईसीएमआर–नीरएनसीडी के निदेशक प्रोफेसर भारद्वाज की उपस्थिति में किया गया एम ओ यू। जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय (डीएसआरआरएयू), जोधपुर एवं राष्ट्रीय असंचारी रोग कार्यान्वयन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (नीरएनसीडी), जोधपुर के बीच दिनांक 6जनवरी 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह एमओयू डॉ एस आर राजस्थान आयुर्वेद विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल एवं आईसीएमआर–नीरएनसीडी के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) पंकज भारद्वाज की उपस्थिति में किया गया।
यह एमओयू आगामी पाँच वर्षों के लिए किया गया है, जिसके अंतर्गत दोनों संस्थान मेडिकल हेल्थ रिसर्च, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में संयुक्त रूप से अनुसंधान, प्रशिक्षण, छात्र एवं संकाय आदान-प्रदान तथा संयुक्त परियोजनाओं पर कार्य करेंगे।
इस सहयोग से गैर-संचारी रोगों, पोषण एवं आयुष आधारित उपचार पद्धतियों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
यह एमओयू स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों को सशक्त बनाने तथा समाज के हित में वैज्ञानिक शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्रीमान अखिलेश कुमार पीपल, प्राचार्य पी जी आई ए प्रोफेसर चंदन सिंह, प्रसूति तंत्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए निलिमा,स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा, स्नातकोत्तर बालरोग विभाग के बिभाग अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश कुमार सिंघल, डीटीएल लैब के निदेशक डॉ मनीषा गोयल,डॉ रविप्रताप,आईसीएमआर–नीरएनसीडी की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी. के. आनंद, डॉ. सुरेश यादव एवं डॉ. जनेश कुमार गौतम उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MoU Signed Between Ayurveda University Jodhpur and ICMR-NIRNCD Jodhpur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mou, signed, ayurveda university, jodhpur, icmr-nirncd, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved