• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए उपखण्ड अधिकारी के साथ बैठक आयोजित

Meeting held with Sub-Divisional Officer for successful organization of National Lok Adalat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च, 2025 को वर्ष 2025 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में, लंबित राजस्व प्रकरणों के अधिकतम निस्तारण के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर, श्री पुखराज गहलोत द्वारा उपखण्ड अधिकारी, जोधपुर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सीमाज्ञान (पैमाइश), पत्थरगढ़ी, नामान्तरण, राजस्व अभिलेखों में सुधार, डिवीजन ऑफ होल्डिंग, निषेधाज्ञा, घोषणा एवं रास्ते के विवाद से संबंधित लंबित मामलों का अधिकतम निस्तारण किया जाए। बैठक में राजस्व विभाग की ओर से श्री पंकज कुमार, उपखण्ड अधिकारी, दक्षिण जोधपुर उपस्थित रहे। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे नागरिकों को त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त होता है। आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों का समाधान प्राप्त करें।
------
मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री गुरूवार को आयेंगे जोधपुर
जोधपुर। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश विश्वास कैलाश सारंग गुरूवार को जोधपुर आयेंगे। विश्वास कैलाश सांरग गुरूवार, 6 मार्च को प्रातः 11.50 बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वे शुक्रवार, 7 मार्च को प्रातः 11.45 बजे जोधपुर से मुम्बई के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meeting held with Sub-Divisional Officer for successful organization of National Lok Adalat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meeting, sub-divisional, officer, successful, organization, national, lok adalat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved