• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के संबंध बैठक आयोजित

Meeting held regarding pre-preparations of National Lok Adalat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर, । रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के संबंध जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला विक्रांत गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को जोधपुर जिला के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण के साथ वर्चुअली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। न्यायाधीश गुप्ता ने सभी न्यायिक अधिकारीगण को न्यायालयों में लंबित 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से मामलों की सुनवाई कर उनके निस्तारण एवं उनके निर्णयों की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव डॉक्टर मनीषा चौधरी, श्रीमती इंदु उज्जवल, तरुणकांत तिवारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1 फलोदी, इंसाफ खान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपाड़ शहर, श्वेता शर्मा तृतीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाड़ा, श्री आदित्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर,हिमांशु मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट बालेसर, दिव्या शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपाड़, गरिमा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट लोहावट उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meeting held regarding pre-preparations of National Lok Adalat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national lok adalat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved