• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत 26 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI का विशाल प्रदर्शन

Massive NSUI Protest Over 26-Point Demands, Including Restoration of Student Union Elections - Jodhpur News in Hindi

NSUI कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं धरने पर बैठे, छात्र नेता सहित आधा दर्जन से अधिक छात्र पुलिस हिरासत में जोधपुर। NSUI जोधपुर शहर द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली एवं विद्यार्थियों की लंबित 26 सूत्रीय मांगों को लेकर एम. एल. चौधरी के नेतृत्व में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय (JNVU हेड ऑफिस) का विशाल घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी, छात्रनेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए तथा विद्यार्थियों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय पर वार्ता नहीं किए जाने पर आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जेएनवीयू हेड ऑफिस के मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत एवं धक्कामुक्की हुई। धक्कामुक्की के दौरान कुछ NSUI कार्यकर्ताओं के शर्ट तक फट गए। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की मांगों पर तत्काल वार्ता एवं सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
एल. चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणापत्र में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार हैं और विद्यार्थियों को अपनी आवाज उठाने के लिए लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।
छात्र नेता एम. एल. चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर NSUI द्वारा लगातार कई बार ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मांगों पर अभी तक कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इन्हीं मांगों को लेकर आज NSUI ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय का घेराव कर विशाल प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं धरने पर बैठे हैं। जब तक विद्यार्थियों की 26 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक सहमति नहीं बनती और मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।
NSUI ने कहा कि सभी मांगें विद्यार्थियों के शैक्षणिक, लोकतांत्रिक एवं मूलभूत अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय करना चाहिए।बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive NSUI Protest Over 26-Point Demands, Including Restoration of Student Union Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive nsui protest, student union elections, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved