• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर की एसआर केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रम में धमाके से 13 फायरकर्मी झुलसे

Massive Fire at Jodhpurs SR Chemical Factory; 13 Firefighters Injured in Drum Explosion - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रमिक कॉलोनी की एसआर केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में केमिकल ड्रम रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के दौरान एक केमिकल ड्रम में जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से 13 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलस गए। करीब साढ़े 5 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों के कारण आग बुझाने का अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान आग की चपेट में आए केमिकल ड्रम में अचानक जोरदार धमाका हो गया।
धमाके की चपेट में आए 13 फायरकर्मी
धमाका इतना तेज था कि आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल फायरकर्मियों को तत्काल मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्स जोधपुर ले जाया गया। हालांकि, वहां बर्न यूनिट उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी घायल फायरकर्मियों को आगे के उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
दो-तीन दिन पहले आया था नया केमिकल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसआर केमिकल फैक्ट्री में दो-तीन दिन पहले ही नया केमिकल लाया गया था। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल हैंडीक्राफ्ट और औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।
हालांकि फैक्ट्री में आग लगने की वास्तविक वजह क्या रही और धमाके के पीछे कौन सा केमिकल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित दूरी पर भेजा।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी ली।
प्रशासन की ओर से फैक्ट्री में रखे केमिकल, आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में झुलसे सभी 13 फायरकर्मियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive Fire at Jodhpurs SR Chemical Factory; 13 Firefighters Injured in Drum Explosion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur fire, chemical factory fire, basni industrial area, sr chemical factory, firefighters injured, chemical drum blast, jodhpur news, fire brigade, rajasthan fire accident, mahatma gandhi hospital, aiims jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved