• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल : देर रात 24 थानाधिकारियों के तबादले, कई SHO को भेजा गया लाइन

Major Reshuffle in Jodhpur Police Commissionerate: 24 Station House Officers Transferred Late at Night - Jodhpur News in Hindi

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने जारी किए आदेश; चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रशासनिक सर्जरी, तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने त्वरित प्रभाव से 24 पुलिस निरीक्षकों और थानाधिकारियों (SHO) के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। यह प्रशासनिक सर्जरी आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकाय चुनावों की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी स्थानांतरण गाइडलाइन और नियमों की पालना में की गई है।
इन अधिकारियों को मिली थानों की नई कमान
जारी सूची के अनुसार प्रमुख थानों में नए थानाधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है:
सुरेश चौधरी: पुलिस लाइन से बनाड़ थानाधिकारी
दीप्ति गोरा: नागौरी गेट से मथानिया थानाधिकारी
जुल्फिकार अली: रातानाडा थानाधिकारी
सुरेश चौधरी: अपराध शाखा से उदयमंदिर थानाधिकारी
मोहम्मद शफीक खान: पर्यटक थानाधिकारी
सोमकरण: कुड़ी भगतासनी से सदर कोतवाली थानाधिकारी
सुरेश कुमार सोनी: नागौरी गेट थानाधिकारी
सुरेश कुमार विश्नोई: साइबर थाने से भगत की कोठी थानाधिकारी (पूर्व में भी रह चुके हैं)
रामकृष्ण ताड़ा: उदयमंदिर थाने से प्रतापनगर थानाधिकारी
लेखराज सिहाग: कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी
ईश्वरचंद पारीक: बनाड़ थाने से विवेक विहार थानाधिकारी
दौलाराम: साइबर थानाधिकारी
मूलसिंह भाटी: अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर
मंजू चौधरी: यातायात शाखा से लेडी गश्त पेट्रोलिंग
मानाराम: अपराध सहायक (जोधपुर पूर्व)
कई थानाधिकारियों को भेजा गया रिजर्व पुलिस लाइन
कमिश्नरेट प्रशासन ने व्यवस्थागत बदलाव के तहत कई वर्तमान थानाधिकारियों और प्रभारियों को थानों से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थापित किया है:
किरण गोदारा (सदर कोतवाली थानाधिकारी)
संतोष चौधरी (भगत की कोठी थानाधिकारी)
कैलाशी गुगडवाल (महिला पुलिस परामर्श केंद्र)
मोहनी (पर्यटक थानाधिकारी)
रेणू ठाकुर (लेडी पेट्रोलिंग)
गणपतराम (अपराध सहायक, जोधपुर पश्चिम)
बलवंतराम नायक (विवेक विहार थानाधिकारी)
भवानी सिंह (प्रतापनगर थानाधिकारी)
पुलिस आयुक्तालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Reshuffle in Jodhpur Police Commissionerate: 24 Station House Officers Transferred Late at Night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur police transfer 2026, police commissioner anshuman bhomia jodhpur, 24 sho transferred jodhpur commissionerate, rajasthan police transfer news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved