• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पोक्सो एक्ट में लंबे समय से फरार आरोपी बाड़मेर से गिरफ्तार

Major Action by Shergarh Police: Long-Absconding POCSO Act Accused Arrested in Barmer - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना शेरगढ़ ने सायबर सैल की तकनीकी मदद से आरोपी को बाड़मेर के दूधोड़ा इलाके से दस्तयाब किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, श्रीमती पी डी नित्या ने बताया कि आरोपी स्वरूपसिंह पुत्र रिडमलसिंह (निवासी बापू नगर, सोलकिया तला) के विरुद्ध थाना शेरगढ़ में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी ने पीड़िता को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत और वृताधिकारी राजेन्द्रसिंह के सुपरवीजन में थानाधिकारी बुद्धाराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सायबर सैल के सुरेश डूडी ने आरोपी का तकनीकी डेटाबेस तैयार किया, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बाड़मेर में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।
सफल कार्रवाई करने वाली इस टीम में थानाधिकारी बुद्धाराम, कांस्टेबल पप्पूराम, कैलाश और भरमलराम शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस अब आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Shergarh Police: Long-Absconding POCSO Act Accused Arrested in Barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur rural police, pocso case arrest, shergarh police action, cyber cell support, absconding criminal caught, women safety, crime news rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved