• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी : डॉ. अमृता दुहन

Maintaining mutual love and brotherhood is everyones responsibility: Dr. Amrita Duhan - Jodhpur News in Hindi

-शांति समिति की बैठक आयोजित जोधपुर। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि जोधपुर अपना परिवार है। शहरवासियों के मन में एक-दूसरे के प्रति आदर-भाव यहां की विरासतन संस्कृति है। इन संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं तथा शहर का अमन-चैन बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। डॉ.दुहन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में स्थित सरदार पटेल सभागार में 6 व 7 मार्च को होली, धुलण्डी एवं शब-ए- बारात पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहरवासी, सभी त्योहार अपनी परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। यहां का प्रेम और अपनापन बरकरार रहे, यह हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बिना वेरीफाई कुछ भी साझा नहीं करें और बिना सक्षम अनुमति कोई भी आयोजन नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, यह पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शांति समिति और सीएलजी सदस्य समाज के मौजीज लोग हैं तथा क्षेत्र में इनका प्रभुत्व होता है, ऐसे में साझा संस्कृति बरकरार रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने शराब की बिक्री को तय समय सीमा, अवैध बिक्री और खुले में शराब सेवन को लेकर सख्त निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारियों से त्योहारों के दिन व्यवस्थाओं को सुचारू रखने को कहा। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव पर अति शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया। शहर में आगामी त्योहारों के दिन यातायात की व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (पूर्व ) नाजिम अली खान, शांति समिति के सदस्य, सामुदायिक संपर्क समूह के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maintaining mutual love and brotherhood is everyones responsibility: Dr. Amrita Duhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, deputy commissioner of police east, dr amrita duhan, additional deputy commissioner east, nazim ali khan, peace committee member, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved