• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RJS परीक्षा में मधुलिका यादव टॉपर, बोलीं– पहले प्रयास में प्री भी क्लियर नहीं हुआ

Madulika Yadav tops RJS exam, says she couldn even clear the preliminary exam in her first attempt - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर | राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 44 पदों पर चयन हुआ है, जिसमें महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। चयनित अभ्यर्थियों में 28 महिला उम्मीदवार न्यायिक सेवा में चयनित हुई हैं। मेरिट सूची के टॉप-5 स्थानों पर सभी महिलाएं हैं, जबकि टॉप-10 में केवल एक पुरुष उम्मीदवार जगह बना सका है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मधुलिका यादव ने 205.5 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा गांधी 204 अंकों के साथ दूसरे और अंबिका राठौड़ 196 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉपर मधुलिका यादव ने अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने परीक्षा दी और प्रदेश में टॉप किया।
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा के इस परिणाम में महिलाओं की उल्लेखनीय सफलता को न्यायिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madulika Yadav tops RJS exam, says she couldn even clear the preliminary exam in her first attempt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madulika yadav, tops, rjs exam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved