• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

लोकानुरंजन मेले की फोटाग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, यहां देखें सर्वश्रेष्ठ फोटोज

जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 25वें लोकानुरंजन मेले में ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि अकादमी को कुल 110 फोटो प्राप्त हुए। इसमें 14 प्रतिभागी व्यवसायिक श्रेणी में व 15 प्रतिभागी मोबाइल श्रेणी में सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए छायाचित्रों के निर्णायक मंडल द्वारा तकनीकी पहलुओं को देखते हुए सूक्ष्मता से निर्णय किया गया।

निर्णय के अनुसार प्रथम पुरस्कार आर.एस. थापा, द्वितीय पुरस्कार सुनील वर्मा, तृतीय पुरस्कार योगेश पाल और चार सांत्वना पुरस्कार के लिए अवतार सिंह थापा, शिव वर्मा, प्रमोद कुमार व धीरज गुर्जर का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर शिव जोशी, शिव कुमार सोनी और ओम प्रकाश कल्ला थे। निर्णय प्रक्रिया संपादन में अमित व्यास का अमूल्य योगदान रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता समन्वयक रामजी व्यास की देखरेख में समन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा और अकादमी अध्यक्ष ने निर्णायकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनन्दन किया। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि प्रथम पुरस्कार विजेता को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए तथा तृतीय को 2100 रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रत्येक सांत्वना पुरस्कार प्राप्त को 1000 रुपए के साथ स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नियमानुसार ऑरिजनल छायाचित्र अकादमी कार्यालय में जमा कराने होंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा 25वां लोकानुरंजन मेला इस बार शहर के सम्राट अशोक उद्यान में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया था। तीन दिन तक चले इस मेले में देश के विभिन्न 15 राज्यों से 1008 कलाकारों ने भाग लेकर अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति को सूर्यनगरी के बाशिंदों को रूबरू करवाया। इस मेले में लोक कला के एक लाख कद्रदानों ने विभिन्न लोक कलाओं को नजदीक से देखकर आनन्द उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lokanuranjan Fair photography competition results declared, see best photos here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lokanuranjan fair, photography competition, results declared, best photos, jodhpur, rajasthan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved