• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव पूर्णिमा गौड़ ने किया केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण

Legal Services Authority District Secretary Purnima Gaur inspected the Central Jail - Jodhpur News in Hindi

-बंदियों से संवाद कर पायी आवश्यक जानकारी

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड़ द्वारा शुक्रवार को राजपाल सिंह जेल अधीक्षक की उपस्थिति में केंद्रीय कारागृह जोधपुर के भोजनालय, बैरकों तथा चिकित्सालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदीजन को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले वाली सुविधाओ की जांच की गई। आकस्मिक निरीक्षण में बंदियों से संवाद भी किया गया तथा विचाराधीन बंदीजन और सजायाफ्ता बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी अपील, पेरोल, निःशुल्क विधिक सहायता, भोजन, चिकित्सा इत्यादि के बारे में जांच की गई। साथ ही जेल में कैदियों के पास पैरवी करने के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई और जेलर को निर्देश दिए कि अगर किसी बंदी का कोई अधिवक्ता नहीं हो तो उसका फॉर्म भरवाकर सम्बंधित को भेजे ताकि उसको विधिक सहायता के तहत निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजपाल सिंह, जेलर हनवंत सिंह, जेलर कविता विश्नोई, जेलर महेश के अलावा कई जेल कर्मी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर से सुखराम चैधरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal Services Authority District Secretary Purnima Gaur inspected the Central Jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rajasthan state legal services authority jaipur, secretary, purnima gaur, rajpal singh, jail superintendent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved