• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंचन को 11 साल बाद मिली बाल विवाह की बेड़ियों से मुक्ति

Kanchan got freedom from the shackles of child marriage after 11 years - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। पिछले 11 साल से बाल विवाह का दंश झेल रही कंचन को शुक्रवार को वास्तविक आजादी मिली जब सारथी ट्रस्ट द्वारा उसका मामला उठाने के बाद जोधपुर की एक पारिवारिक अदालत ने उसके बाल विवाह को रद्द कर दिया। जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाके के एक दुकानदार की बेटी कंचन 11 साल पहले सात साल की उम्र में बाल विवाह की बेड़ियों में फंस गई थी। बड़ी होने पर जब उसे अपने बाल विवाह के बारे में पता चला तो वह उदास हो गई। इसी दौरान ससुराल वालों ने कंचन पर गौना कराने का दबाव डाला। 'गौना' राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचलित विवाह की अंतिम रस्म है। यह बाल विवाह की प्रथा से जुड़ा है और शादी के वर्षों बाद होता है।
इसी बीच कंचन के भाई को जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कृति भारती द्वारा चलाये जा रहे बाल विवाह उन्मूलन अभियान के बारे में पता चला। जब कंचन अपने भाई के साथ भारती से मिली और अपनी आपबीती सुनाई, तो ट्रस्ट ने जोधपुर में फैमिली कोर्ट नंबर 1 में उसके बाल विवाह को रद्द करने की मांग करते हुए एक मामला दायर किया।
कंचन द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने से नाराज बिरादरी के कुछ नेताओं ने उन पर अर्थ दंड लगाने के अलावा, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य रिश्तेदारों का बहिष्कार भी किया।
हालाँकि, भारती की काउंसलिंग के बाद कई लोग कंचन के समर्थन में आए और उसके परिवार के सदस्यों को वापस बिरादरी में शामिल कर लिया। वे कंचन के बाल विवाह को रद्द करने पर भी सहमत हुए।
भारती की काउंसलिंग के बाद दूल्हे ने भी शादी रद्द करने पर सहमति दे दी जिसके बाद जस्टिस मुजफ्फर चौधरी ने 11 साल पहले हुए बाल विवाह को रद्द करने का आदेश दिय।
समाज को कड़ा संदेश देते हुए न्यायमूर्ति चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाल विवाह का खामियाजा कई लड़कियों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की प्रथा को रोकने के लिए समाज में सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है।
कंचन ने कहा, "कृति भारती दीदी की मदद से मेरा बाल विवाह रद्द हो गया है। मैं बहुत खुश हूं। अब मैं अपने सपने पूरे करूंगी।"
भारती़, जो एक पुनर्वास मनोवैज्ञानिक और बाल एवं महिला अधिकारों की वकील भी हैं, ने कहा, "आखिरकार कंचन को बाल विवाह से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ, हमारे ट्रस्ट ने अब राजस्थान में 50 से अधिक बाल विवाह रद्द करने में मदद की है। मेरा सपना बाल विवाह की प्रथा को इतिहास की किताबों में दफन होते देखना है।“
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanchan got freedom from the shackles of child marriage after 11 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, child marriage, rajasthan, bihar, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved