• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर की याविका गोदारा का वॉलीबॉल वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चयन

Jodhpur Yavika Godara selected for Volleyball World Championship - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना की प्रतिभाशाली छात्रा याविका गोदारा का चयन वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (अंडर-15) के लिए भारतीय दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि यह चैम्पियनशिप 4 से 13 दिसंबर 2025 तक चीन के शुंगलुओ प्रांत में आयोजित होगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज गोधा ने कहा कि याविका इस प्रशिक्षण में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी और उनका चयन पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। याविका की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। उनकी सफलता अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Yavika Godara selected for Volleyball World Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, yavika godara, selected, volleyball, world championship, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved