• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर स्टिकर विमोचन

Jodhpur. Sticker Released on Scouts and Guides Foundation Day - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में जिला मुख्यालय जोधपुर द्वारा स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर नेशनल फ्लैग बिक्री योजना के तहत स्टिकर का विमोचन सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी , संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया ! सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार ने बताया कि स्काउट गाइड संगठन के भारत में 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहयोग राशि संग्रहण अभियान के तहत ₹10 मूल्य का सहयोग फ्लैग स्टीकर आम जनता के लिए जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया ! इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि भारत स्काउट व गाइड संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकार के मानवीय मूल्यों का लक्ष्य रखते हुए कार्य करता है ! भारत में इस वर्ष डायमंड जुबली जंबूरी जो लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही है , उसके लिए भी विधायक जोशी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई व अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ! इस अवसर पर सीओ गाइड निशु कंवर, अग्रणी रोवर रेंजर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ! इन लोगों ने स्टीकर क्रय करके इस पुनीत कार्य का श्री गणेश किया!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur. Sticker Released on Scouts and Guides Foundation Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, sticker, released, guides, foundation day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved