• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर ग्रामीण डीएसटी की बड़ी कार्रवाई — टॉप-25 में शामिल कुख्यात शूटर बजरंग सिंह गिरफ्तार

Jodhpur Rural DST big action - Notorious shooter Bajrang Singh, included in top-25, arrested - Jodhpur News in Hindi

30 माह से फरार, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी जोधपुर। जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नारायण टोगस के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राज्य स्तरीय टॉप-25 अपराधियों में शामिल कुख्यात शूटर बजरंग सिंह पालड़ी राणावता को विषेश घेराबंदी के दौरान दस्तयाब कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बजरंग सिंह विक्रमसिंह नांदिया गैंग का मुख्य शूटर है और 30 माह से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के प्रकरण में थाना बोरानाडा से फरार चल रहा था। उस पर लूट, चोरी, हत्या, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कुख्यात गैंग से जुड़ा, फायरिंग प्रकरण में भी वांछित
गिरफ्तार आरोपी कैलाश मांजू गैंग के गुर्गे राकेश मांजू पर किए गए जानलेवा हमले व फायरिंग की घटना में भी वांछित था। पुलिस के अनुसार, वह फरारी के दौरान दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई जिलों में लगातार ठिकाने बदलते हुए छुपता फिर रहा था।
डीएसटी की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर योजना बनाकर आरोपी को दबोचने में सफलता पाई।
लगातार बदल रहा था लोकेशन, पुलिस से बचने की कर रहा था कोशिश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बजरंग सिंह लगातार लोकेशन और सिम कार्ड बदलता रहता था, जिससे वह लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा। मगर अंततः डीएसटी की मुस्तैदी, सतर्कता और योजनाबद्ध कार्रवाई ने एक और कुख्यात अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नारायण टोगस ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि जिले में संगठित अपराध व गैंगवार पर रोकथाम के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Rural DST big action - Notorious shooter Bajrang Singh, included in top-25, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rural dst, action, notorious, shooter, bajrang singh, included, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved