• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : पाल रोड चेन स्नैचिंग का पर्दाफाश; चेहरे पर रंग लगाकर वारदात करने वाला शातिर आसिफ गिरफ्तार

Jodhpur: Pal Road chain snatching case busted; Asif, a notorious criminal who committed the crime with his face painted, arrested - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर की देवनगर थाना पुलिस ने पाल रोड पर हुई चेन स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए शातिर अपराधी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर रंग लगा रखा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच के आगे उसकी चालाकी धरी रह गई। बीती 3 मार्च को ललित वैष्णव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 21 मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक सवार उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस आयुक्त शरत कविराज और डीसीपी विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (CCTV आदि) और सूचना तंत्र की मदद से राजीव गांधी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय आसिफ को धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में आसिफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के 11 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur: Pal Road chain snatching case busted; Asif, a notorious criminal who committed the crime with his face painted, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur chain snatching arrest, devnagar police station asif, pal road crime news, police commissioner sharat kaviraj, dcp vineet kumar bansal, motorcycle robbery rajasthan, habitual offender asif arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved