जोधपुर। लगता है आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ने वाली है। जोधपुर में इसको लेकर मंथन भी हुआ और पहली बार जाट राजपूत के साथ अग्रणी जातियां इसमें साथ आ रही हैं। मरु प्रदेश की मांग को लेकर राजनीतिक दलों को आंख दिखाने की मंशा के साथ बीकानेर से जयवीर गोदारा, जालोर सिवाना से केसर सिंह राठौड़, जोधपुर से गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, हनुमान सिंह खांगटा, प्रकाश बेनीवाल एक मंच पर आए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजपूत सभा भवन में प्रेस वार्ता में मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने कहा कि जातिगत जहर से मुक्ति के साथ ही हम एक मंच पर आकर हक की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। अब 13 जिलों का अलग राज्य चाहते हैं, जिसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही गोदारा ने बताया कि आजादी से पहले रियासत काल में देश का पहला इंटरनेशनल एयपोर्ट जोधपुर में था। दुर्भाग्य देखिये आज जोधपुर में डिफेंस का एयरपोर्ट है। अब विकास का आकलन आम जनता को ही कर लेना चाहिए।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope