• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : गैस वितरण के लिए नए नियम लागू; 25 दिन बाद ही हो सकेगी दोबारा बुकिंग

Jodhpur: New rules for gas distribution implemented; re-bookings only possible after 25 days - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले में एलपीजी (LPG) आपूर्ति की स्थिति को स्पष्ट करते हुए दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देना और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को रोकना है। बुकिंग का अंतराल : अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल कमर्शियल गैस की नई बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा: कंपनी का सर्वर डाउन होने की समस्या पर काम चल रहा है। कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में लगने के बजाय UPI ऐप्स के जरिए घर बैठे बुकिंग करें।
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने जनता से पैनिक न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur: New rules for gas distribution implemented; re-bookings only possible after 25 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur lpg rules, collector, gaurav agrawal, gas booking, days limit, rajasthan, fuel update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved