• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन 16 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द

Jodhpur-Hisar Express Train Partially Cancelled for 16 Trips - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते जोधपुर-हिसार-जोधपुर रेलसेवा की कुछ ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के असलू, सिरसाला एवं दूधवाखारा स्टेशन यार्ड में सब-वे कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण कार्य हेतु लिए जा रहे आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया जा रहा है। -ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 17 से 24 नवम्बर तथा 3 से 10 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) चूरू से हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
-ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 18 से 25 नवम्बर तथा 4 से 11 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) हिसार से चूरू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में ट्रेन का संचालन चूरू से जोधपुर स्टेशनों के मध्य ही किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेलसेवाओं के संचालन स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur-Hisar Express Train Partially Cancelled for 16 Trips
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, hisar express, train partially, cancelled, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved