• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; जमीन पर कब्जा और फसल उजाड़ने का आरोप

Jodhpur: FIR Registered Against Congress Leader Karan Singh Uchiarda on Court Order; Accused of Land Grabbing and Destroying Crops - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा एक विवादित मामले में घिर गए हैं। राजस्व ग्राम उचियारड़ा स्थित एक कीमती जमीन पर जबरन कब्जा करने, चारदीवारी तोड़ने और खड़ी फसल को जेसीबी से उजाड़ने के आरोपों को लेकर कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर जांच शुरू कर दी है। रात के अंधेरे में जेसीबी चलाने का आरोपपरिवादी रामपुरा भाटियान निवासी रघुवीर राम ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा और श्रवण राम नाई ने आपराधिक साजिश के तहत उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। परिवाद के अनुसार, आरोपियों ने रात के अंधेरे में खेत पर जेसीबी चलाकर फसल नष्ट कर दी और चारदीवारी को ढहा दिया। विरोध करने पर पीड़ितों को धमकी दी गई कि यह जमीन उनकी है और दखल देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 60 वर्षों से कब्जे का दावा : रघुवीर राम ने जमीन के स्वामित्व का हवाला देते हुए बताया कि खसरा नंबर 37 की यह भूमि पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से उनके परिवार के कब्जे में है। दस्तावेजों के अनुसार:
विक्रम संवत 2020 में मूल खातेदार मोहनसिंह ने यह जमीन अचलसिंह (माली) को बेची थी।
अचलसिंह ने 15 फरवरी 1995 को रघुवीर राम के पक्ष में वसीयतनामा लिखा था।
1997 में अचलसिंह की मृत्यु के बाद से रघुवीर राम ही इस भूमि के वैधानिक कब्जेधारी और वारिस हैं।
पुलिस जांच शुरू : राजनीतिक रसूख से जुड़े इस मामले में पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की जांच कर रही है। कोर्ट के दखल के बाद दर्ज हुई इस प्राथमिकी से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur: FIR Registered Against Congress Leader Karan Singh Uchiarda on Court Order; Accused of Land Grabbing and Destroying Crops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, fir registered, against congress, leader karan singh, uchiarda, court order, land grabbing, destroying crops, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved