• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : डॉ. कमलेश शर्मा और अमित शर्मा को मिला लाइफ टाइम मरु रत्न 2023 पुरस्कार

Jodhpur: Dr. Kamlesh Sharma and Amit Sharma got Lifetime Maru Ratna 2023 award - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान एवं महिला पीजी महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जोधपुर में राज्य स्तरीय मरू रत्न पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2023 का लाइफ टाइम मरू रत्न पुरस्कार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा और भीलवाड़ा के अमित शर्मा को प्रदान किया गया। इसी प्रकार प्रदेश की 12 अन्य विभूतियों को मरू रत्न से भी नवाजा गया। महिला पी. जी महाविद्यालय स्थित एस.एन जोधावत ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस व पुलिस विश्विद्यालय के कुलपति जेसी पुरोहित थे। समारोह की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एलएन हर्ष ने की जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के चैयरमैन डॉ. एससी व्यास, एसएल हर्ष व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनोरमा उपाध्याय मंचासीन थे। समारोह दौरान अतिथियों ने प्रदेश में कला, संस्कृति, पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफी व जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त निदेशक जनसंपर्क डॉ. कमलेश शर्मा व पिछले 15 वर्षों से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए कौशल विकास के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास करने वाले भीलवाड़ा जिले के अमित शर्मा को शॉल ओढ़ाकर मरु रत्न लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड, स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र सौंप सम्मानित किया।
इस दौरान 12 अन्य विशिष्ट लोगों को मरू रत्न सम्मान दिए गए। समारोह में मधु आमेरिया और राजेश सिंघवी का भी सम्मान किया गया। इस दौरान गुरू गोविंद कल्ला, अविनाश बोहरा, डॉ. प्रशांत देसाई, जोसफ आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति ने किया जबकि आभार प्रदर्शन प्रो.एसपी व्यास ने किया।
इन्हें भी मिला मरू रत्न पुरस्कार :
डॉ. हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर लाइफटाइम पुरस्कार के अलावा 12 मरू रत्न भी दिया गया। इसके तहत ताराबाई नेत्र चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. संजीव देसाई, पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ. अविनाश बोहरा, योगा क्षेत्र में महेन्द्र कुमार व्यास, महिला एवं समाज क्षेत्र में तेजस्वी उड़ान फाउंडेशन कोटा की चैयरमेन कामिनी कश्यप, पर्यावरण क्षेत्र में इंदौर के प्रो. दिलीप कुमार बिल्लोरे, उदयपुर के पर्यावरण प्रेमी प्रो. प्रेम प्रकाश पालीवाल, अलवर के पर्यावरण प्रेमी प्रो. लक्ष्मीकांत शर्मा, रक्तदान एवं समाजसेवा के लिए करण सिंह राठौड़, समाजसेवी मधुसूदन (फादरिया), संगीत के क्षेत्र में गुरु गोविंद कल्ला तथा समाजसेवा के क्षेत्र में लायन के.के.सिंघवी को मरू रत्न प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur: Dr. Kamlesh Sharma and Amit Sharma got Lifetime Maru Ratna 2023 award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, joint auspices, maru environmental protection institute, women\s pg college, state level, maru ratna award distribution ceremony, organized, saturda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved