• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर क्राइम फाइल...यहां पढ़िए अपराध समाचार

Jodhpur Crime File...Youth hit by train, middle-aged man dies in accident - Jodhpur News in Hindi

ट्रेन से कटा युवक, हादसे में अधेड़ की मौत जोधपुर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सड़क पर आये गौवंश की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में भोपालगढ़ के बुड़किया निवासी जयदेव पुत्र हीराराम जाट ने पुलिस को बताया कि 24 सितम्बर को क्षितिज पैट्रोल पंप के पास उसके भाई जगदेव सियाग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में पुरानी लाईन राईकाबाग उदयमंदिर क्षेत्र में रहने वाले सुमित सिंह पुत्र दपलपतसिंह ने पुलिस कोबताया कि2 3 सितम्बर की शाम के समय उसके पिता दलपतसिंह पुत्र देवीसंिह राजपूत एकिट्वा से घर आ रहे थे इसी दौरान पीली टंकी के पास अचानक सड़क पर आये गौवंश की चपेटमें आने से वो संतुलन खोकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी प्राकर विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में झालावाड़ के खानपुर के राजपुरा निवासी विष्णु कुमार पुत्र सूरजमल भील ने पुलिस कोबताया कि 23 सितम्बर की शाम के समय गुड़ा विश्नोईयान गांव में खेत में काम करते समय उसके भाई रामपाल पुत्र सूरजमल बेहोश हो गया। इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहा पर उसने दम तोड़ दिया। प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट मेंं शेरगढ के सोमेशर निवासी शाहबुदीन पुत्र उस्मान खां ने पुलिस कोबताया कि 23 सितम्बर को सिद्धार्थ होटल कायलाना रोड़ पर काम करनेवाले उसके भाई सकूर खां पुत्र घाते खां की हार्ट अटेक से मौत हो गई। दो नाबालिग, एक युवती और तीन युवक लापता जोधपुर। दो नाबालिग के अपहरण का और एक युवती, तीन युवको के बिना बताये घर से लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में हल्का क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी पुत्री 24 सितम्बर की सुबह के समय बिना बताये कही चली गई। उसको शक है कि आरोपी सुरेन्द्र उसको अपहरणकर ले गया। कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में सेक्टर 2 कुड़ी भगतासनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 24 सितम्बर को उसी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करक जांच और तलाश शुरू की। लूणी थाने में दी रिपोर्ट में फींच निवासी एक युवक ने बताया कि 24 सितम्बर को उसकी बहन बिना बताये कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में आदर्श बस्ती नागौरी बेरा मंडोर निवासी सुनील कुमार पुत्र हरदास वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर की दोपहर के समय उसका पुत्र साहिल (21) बिना बताये कही चला गया। माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में सैन मंदिर के पास मदेरणा कॉलोनी निवासी हेमेन्द्र पुत्र भानाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पुखराज पुत्र भानाराम 23 सितम्बर को बिना बताये कही चला गया। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सेवकी खुर्द बावड़ी निवासी दुर्गपाल सिंह पुत्र परबतसिंह ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को उसका चचेरा भाई भंवरसिंह पुत्र गायडसंिह महामंदिर क्षेत्र में घर से बिना बताये कही चला गया। सूने मकानों में सैंधमारी, सोने चांदी के जेवरात, लेपटॉप चोरी जोधपुर। सूने मकानो के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी और लेपटॉप क्रेडिट कार्ड चुराकर ले जाने के मुकदमे मकान मालिको ने संबंधित थाने में दर्ज कराये। करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में विनायकपुरा निवासी गोपाराम पुत्र सुरजाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 24 सितम्बर की दोपहर के समय अज्ञात नकबजनों ने उसेक मकान के ताले तोड़कर बक्से और अलमारी में रखी सोने की कंठी 20 ग्राम, दो सोने की लूंग की जोड़ी 8 ग्राम, 2 या 3 चांदी के सिक्के व 50 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में रूपनगर स्वाईसी किचन के पीछे पाल रोड़ निवासी दिलीप कुमार पुत्र राधेश्याम शर्मा ने पुलिस को बताया कि 2 सितम्बर से 4 सितम्बर के बीच सूने रहे उसके मकान के ताले तोड़कर अज्ञात नकबजन घर में रखे लेपटॉप, नकदी और क्रेडिट कार्ड चुर्कर ले गया। माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में भदवासिया अस्पताल के पास रहने वाले कबाड़ के व्यापारी राजेश पुत्र स्व. फूलचंद जटिया ने पुलिस को बताया कि उसकी कबाड़े की दुकान से 23 सितम्बर की सुबह के समय अज्ञात व्यक्ति गोदाम में रखे तांबे, पीतल व अन्य मेटलस के कट्टे चुराकर ले गया। दो बाईक चोरी :- प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया चामू के गोदेलाई हाल सुथला ठाकुर जी का मंदिर के सामने रहने वाले कानाराम पुत्र लिखमाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 24 सिकतम्बर को अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को चुराकर ले गया। सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में जीवन हार्डवेयर मोदी आर्किकेड बोम्बे मोटर्स चौराहे के पास रहने वाले राजेन्द्र कुमार पुत्र ओरवचंद राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि 22 सितम्बर की शाम के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। बजरी से भरा डम्पर जब्त जोधपुर। झंवर पुलिस ने एक बजरी से भरे डम्पर को जब्त कर चाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। झंवर तानाधिकारी बंशीलाल ने बड़ला नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे बालोतरा जिले के मंडली थानान्तर्गत भोमाराम पुत्र मेहराराम देवासी े खिलाफ बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। खाईवाल गिरफ्तार :- महामंदिर थाने के हैडकांस्टेबल गणपतसिंह ने टूटी फाटक के पास गुब्बाखाई कर रहे मोईन पुत्र महबूब को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 720 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की। महिला से मारपीट कर चैन छीनी, युवक से नकदी जोधपुर। रास्ता रोककर मारपीट कर सोने की चैन छीनने का मुकदमा महिला ने देवनगर थाने में और रास्ता रोककर गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नकदी छीनने का मुकदमा युवक ने बोरानाड़ा थाने में दर्ज कराया। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में रेजिडेंसी रोड़ बॉम्बे मोटर्स चौराहे के पास रहने वाली श्रीमती आशा देवी पत्नी देवदास सिंधी ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर की शाम के समय चौधरी कार डेकोर के मालिक ताराचंद चौैधरी ने उसके कर्मचारी महेश कुमार को रोककर मारपीट की और बीच बचाव करने के दौरान उसके साथ भी दुव्र्यवहार कर गले में पहनी सोने की चैन छीनकर ले गया। बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में लूणी के फींच गांव के हमीर नगर निवासी विक्रम पुत्र रामलाल विश्नोई ने पुलिस कोबाया कि 23 सितम्बर को वह भाण्डू चौराहे पर गाड़ी लेकर आये जहां पर दिनेश पुत्र रासाराम, दिनेश पुत्र रामचन्द्र, दिनेश पुत्र घेवरराम, श्यामलाल पुत्र हीराराम ने एकराय होकर उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और उसके पास रखी तीन हजार रूपये की नकदी छीनकर ले गये। युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट के मुकदमे दर्ज जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मुकदमा प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया गया। जबकि गेस्ट हाउस में घुसकर मारपीट का मुकदमा मंडोर थाने में संचालक ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया। प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में गजानंद कॉलोनी सूथला निवासी सूर्यदेव पुत्र प्रभुसिंह चारण ने पुलिस को बताया कि 24 सितम्बर को राहुल बागरी वगैरा ने एकराय होकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में ढलावता बेरा मंडोर क्षेत्र में गेस्ट हाउस चलाने वाले लक्ष्मणसिंह पुत्र स्व. सोहनसिंह गहलोत ने पुलिस को बताया कि 13 सितमम्बर की सुबह के समय आरोपी खुशाल, अभिशेष और नमन ने एराय होकर उसके गेस्टहाउस में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसी प्रकार चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में ज्वाला विहार निवासी जतिन मोटवानी पुत्र स्व. सुधीर मोटवानी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ललित परवानी, रूपाराम विश्नोई, शंकर सोलंकी, सुशील बोड़ा ने एकराय होकर उसके प्लाट पर अतिक्रमण किया और विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और हाथापाई की। कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में सरस्वती नगर निवासी दिलजीत प्राकश पुत्र पुखराज सुथार ने पुलिस कोबताया कि 10 सितम्बर को तीन चार अज्ञात युवकों ने एरकाय होकर उसेक मकान में घुसकर कब्जा कर लिया। जोधपुर। पटवारी परीक्षा में डमी केंडिडेट बैठाने का मुकदमा कोतवाली बारा से प्राप्त एफआईआर पर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दर्ज की गई। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में कोतवाली बारा थानाधिकारी ने पुलिस को बताया कि गत माह 17 अक्टूबर को आयोजित पटवारी परीक्षा के दौरान एसेंट एकेडमी स्कूल में आये सेंटर पर आरोपी फलोदी जिले के भोजासर थानान्तर्गत भींयासर के सुभाष नगर गांधी सागर निवासी अनिल पुत्र नेनाराम विश्नोई ने प्रतिभागी परीक्षार्थी जिेतन्द्र सिंह के स्थान पर बैठकर परीक्षा दी थी। शादी के नाम पर ठगी जोधपुर। शादी के नाम पर ठगी करने का का मुकदमा पीडि़त ने दलाल और दुल्हन के खिलाफ ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया। प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में ज्योतिनगर चांदणा भाखर निवासी दिनेश रांकावत पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को दलाल संजय बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी प्रतापनगर और उसके तीन चार साथियों ने शादी करने के लिये उससे रूपये लिये और शादी कराने के बाद दुल्हन उसके घर से भाग छूटी। वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप जोधपुर। एक युवक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके फोटो और वीडियो एडिटिंग करके सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का मुकदमा झंवर थाने में दर्ज कराया। झंवर थाने में दी रिपोर्ट में जोलियाली निवासी हनुमानराम पुत्र मलाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि गत माह 5 अगस्त को अज्ञात आरोपी ने उसको समाज में बदनाम करने की नियत से उसे फोटो और वीडियो एडिटिंग करके बनाये और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटीएक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अवैध डोडा पोस्त के 15 साल पुराने मामले में आरोपी को 12 साल की सजा
जोधपुर। एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने 15 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 12 वर्षों का कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी हेतु नियुक्त गोविन्द जोशी विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस जोधपुर ने बताया कि दिनांक 11/10/2010 को पुलिस थाना बासनी के तत्कालीन थानाधिकारी राजवीर सिंह ने शताब्दी सर्किल पर दौराने नाकाबंदी राजूराम पुत्र देवाराम निवासी जोलडी नाडी के पास, हमीरनगर, फिंच, लूणी, जोधपुर से पिकअप गाड़ी में 11 बोरी में कुल 220 किलो डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की। गोविन्द जोशी विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस जोधपुर ने न्यायालय से वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने बुधवार को अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 16 गवाह, 26 दस्तावेजी साक्ष्य और 6 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त राजूराम पुत्र देवाराम निवासी जोलडी नाडी के पास, हमीरनगर, लूणी, जोधपुर को दोषी ठहराते हुए अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में 12 वर्ष की कठोर सजा व एक लाख रुपए के जुर्माने की कठोर सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Crime File...Youth hit by train, middle-aged man dies in accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, crime file, youth, train, middle-aged, dies, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved