• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर क्राइम फाइल : युवक ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या, कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत

Jodhpur Crime File: Youth commits suicide by hanging, dies after consuming pesticide - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। एक युवक ने फांसी का फंदा बनाकर और कीटनाशक का सेवन कर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में मथानिया थानान्तर्गत नेवरा रोड़ निवासी किशोर पुरी पुत्र रेवन्त पुरी ने पुलिस कोब ताया कि उसके भाई मेगपुरी पुत्र रेवन्त पुरी ने दिव्या र्माबल वाली गली में रहने के दौरान फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।लूणी थाने में दी रिपोर्ट में फींच निवासी लालाराम पुत्र घेवरराम मेघवाल ने पुलिस कोबताया कि उसका पुत्र चम्पालाल पुत्र घेवरराम मेघवाल ने 10 नवंबर को कीटनाशक का सेवन कर लिया था जिसको इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहां पर दौराने इलाज दम तोड़ दिया।अधेड़ की संदिग्ध मौत :- सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में महावीर कॉलोनी अस्पताल रोड़ तिंवरी निवासी लिखमाराम पुत्र स्व. राजूराम माली ने पुलिस ोक बताया कि सोढो की ढाणी क्षेत्र में आये उसके बड़े भाई केवलराम पुत्र स्व. राजूराम माली की अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहां पर मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ ने दम तोड़ा, बाईक से गिरकर घायल महिला की मौत जोधपुर। एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। और बाईक से गिरकर घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में प्रतापनगर बिजली घर के पीछे रहने वाले नितिश परिहार पुत्र मनोज परिहार ने पुलिस को बताया 12 नवंबर की दोपहर के समय उसके पिता मनोज परिहार पुत्र बिरदीचंद जीनगर ने रावत फांटा रेलवे क्रोसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में लोरड़ी पंडित जी निवासी बाबूलाल पुत्र कालूराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात्रि के समय नागतलाब के पास बाईक पर जा रही उसकी पुत्र श्रीमती भारती प्रजापत पत्नी अर्जुनराम की चलती बाईक से गिरकर घायल होने पर दौराने इलाज दम तोड़ दिया।
युवक, विवाहिता, नाबालिग बालिका और बालक लापता
जोधपुर। साढ़े चार महिना पहले बिना बताये युवक के घर से लापता होने पर पिता ने बनाड़ थाने में और अधेड़ महिला के घर से गायब होने पर पुत्र ने बासनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। जबकि दो नाबालिग के घर से लापता होने पर परिजनों ने राजीव गांधी नगर थाने में अपहरण के मुकदमे दर्ज कराये। बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में जाजीवाल कला निवासी जगाराम पुत्र चन्द्राराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को उसका पुत्र त्रिलोक पुत्र जगाराम मेघवाल बिना बताये कही चला गया। करीब साढे चार माह तक परिजनों ने उसका इंतजार और तलाश की नहीं मिलने पर अब उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में संतोष नगर सांगरिया निवासी एक युवक ने बताया कि 10 नवंबर की दोपहर के समय उसकी मां बिना बताये घर से कही चली गई तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राजीव गांधी नगर थाने में ही दी रिपोर्ट में हनुमानपुरा चौखा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका नाबालिग पुत्र घर से बिना बताये कही चला गया है। वह पूर्व में भी 3-4 दिन गायब रहा था और वापस आ गया। लेकिन 30 अक्टूबर को घर से गया तो इस बार वह स्कूल की तीन ड्रेस भी अपने साथ बैग में लेकर गया था। करीब बारह दिन तक उसकी तलाश की नहीं मिलने पर अब अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि 12 नवंबर की अलसुबह उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताये कही चली गई। परिजनों को शक है कि वो जिस लड़के से रोजाना बात करती थी वो ही उसको भगाकर ले गया।
डोडा पोस्त से भरी कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर। डांगियावास पुलिस ने पीथासनी क्षेत्र में अवैध रूप से कार में डोडा पोस्त का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध डोडा पोस्त जब्त किया।डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने गश्त और नाकेबंदी के दौरान पीथासनी क्षेत्र में स्विफ्ट कार में अवैध रूप से डोडा पोस्त का परिवहन कर रहे कुड़ी भगतासनी निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र खम्माराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की।
जोधपुर, 13 नवंबर। एक महिला ने ने मुंबई में पुत्र के प्रवास के दौरान रहने पर उसका मोबाईल चुराकर कर नेट बैकिंग करके करीब सवा चार लाख रूपये निकालने का मुकदमा नामजद आरोपी के खिलाफ महामंदिर थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने मामला मुंबई से जुड़ा होने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच के लिये मुंबई पुलिस को भेजा। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में बीजेएस कालोुनी निवासी श्रीमती रामेश्वरी पत्नी करणसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका एक पुत्र के मुंबई प्रवास के दौरान आरोपी रमेश जोधा ने उसका मोबाईल फोन चुराकर ले गया और नेट बेकिंग के जरिये उसके पुत्र खाते से चार लाख 21 हजार 9 सौ चौबीस रूपये चुराकर ले गया।
मां बेटे को कमरे में बंद कर नकबजन ले गये लाखों के सोने चांदी के जेवरात, और चार लाख की नकदी
जोधपुर। आधी रात्रि को घर में घुसे नकबजनों ने मां बेटे के सो रहे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके वहां रखे दो बक्से लेकर रोड़ पर जाकर बक्से तोड़कर उसमें रखे लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात और करीब 4 लाख रूपये की नकदी चुराकर ले गये। राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में सालोडी ढाणिया क्षेत्र में रहने वाले गोपाराम पुत्र बगताराम जाट ने पुलिस कोबताया कि 12 नवंबर की आधी रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके घर में घुसे और जिस कमरे में उसका पुत्र व पत्नी सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद करके पास वाले कमरे का ताला तोड़कर दो बक्से उठाकर रोड़ पर ले गये। पुलिस को दी जानकारी में मकान मालिक ने बताया कि अज्ञात नकबजन इस बक्से में रखे करीब 75 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलोचांदी के जेवरात और 4 लाख की नकदी लेकर बाईक पर बैरू गांव की तरफ भागने के समाचार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
सूने मकान में सैंधमारी, हजारों की नकदी, जेवरात चोरी
जोधपुर। सूने मकान में सैंधमारी करके जेवरात और नकदी चोरी के मुकदमा मालिक ने मंडोर थाने में दर्ज कराया। जबकि बाईक चोरी के मुकदमे मालिको ने संबंधित थाने में दर्ज कराये।मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में कमला नगर गोकुल जी की प्याू के पास रनहे वाले कमलसिंह राजपुरोहित पुत्र विजयसिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को अज्ञात नकबजनो ंने उसके सूने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान चुराकर ले गये। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया सांचोर के शिवनाथपुरा हाल राजीव गांधी कांधी कालोनी पाल लिंक रोड़ निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अनवर कान ने पुलिस को बताया कि वह कोर्ट परिसर आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में फतेह सागर रामानुज कोट शंभू भवन के पास रहने वाले गौरी शंकर पुत्र नानकसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने होटल के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में जय भवानी नगर के पास सांगरिया क्षेत्र में रहने वाले भगवानदास वैष्णव पुत्र दीपदास साद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की शाम के समय जगदम्बा किराणा स्टोर सांगरिया बाईपास पुलिया के पास खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
आपसी रंजिश के चलते दम्पति को स्र्कािपयों से कुचलने का प्रयास
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते दम्पति को स्कार्पियों गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा राजीव गांधी नगर थाने में तीन नामजद सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज कराया गया।राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में कच्छवाह नगर चौखा निवासी ज्ञानचंद पुत्र लूणाराम माली ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की शाम के समय आरोपी गण अशोक, दिनेश और महेश पुत्रान दौलतराम एक स्कॉर्पि.यो गाड़ी में आये और उसके भाई सेठाराम और उसकी पत्नी छेना देवी को जान बुझकर टक्कर मारकर जाने से मारने का प्रयास किया। आरोपी उनको करीब 15-20 फीट तक घसीटते हुए लेकर गये। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये जिनको इलाज के लिये एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसी प्रकार प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में मेघराज की टांका गैस गोदाम के पास मंडोर रोड़ निवासी पिन्टू पुत्र सफी ढाढी ने पुलिस कोबताया कि 10 नवंबर को गली नम्बर 11 चांदणा भाखर क्षेत्र में गया था जहां पर इमरजान, अनमोल, फिरोज, दिपू, दिलखुश और महेन्द्र ने एकराय होकर ुसके साथ मारपीट की और परिजनों को जान से मारने की धमकिया दी।
एक युवक से मारपीट कर नकदी छीनी, दूसरे पर जानलेवा हमला
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते रास्ता मारपीट करके नकदी छीनकर ले जाने का मुकदमा युवक ने नामनजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया।एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में भदवासिया क्षेत्र में रहने वाले नितेश राजहंस पुत्र बालकिशन राजहंस ने पुलिस ोकबताया कि 11 नवंबर को वह बग्गी खाना रोड़ पर गया था जहां पर सुभाष हंस उर्फ गा4लिया निवासी गांह्री पुरा वाल्मिकी बस्ती ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसके पास रखी चार पांच हजार रूपये की नकदी छीनकर ले गया।देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में शिव बस्ती मसूरिया निवासी करणसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित ने उसका रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुमित पुत्र मोजीस ईसाई को गिरफ्तार भी किया।सदर कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में दाउजी का मंदिर हाथीराम का ओडा क्षेत्र में रहने वाली शअरीमती मधु सर्वटे पत्नी महेश सर्वटे ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजय तेजी वगैरा ने उसके पुत्र का रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।
प्रेमझाल में फंसा शादी रचा देहशोषण का आरोप
जोधपुर। एक युवती ने अपने प्रेमी कम पति के खिलाफ अगवा कर साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा लूणी थाने में दर्ज कराया।लूणी थाने में दी रिपोर्ट में फींच निवासी एक युवती ने बताया कि 9 जुलाई को आरोपी युवक उसको अपहरण कर ले गया और बाद में उसको डरा धमका कर कोर्ट मैरिज भी कर ली। इसके बाद आरोपी उसको डरा धमका कर देहशोषण करने लगा। काफी समय तक तो उसने सयम रखा लेकिन आरोपी की हरकते कम नहीं होने पर वो वापस अपने घर पर आ गई। पीडि़ता कल परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपहरण करने मारपीट करने और देहशोषम का मुकदमा दर्ज कराया।महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकते :- उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि आरोपी का आफिस उदयमंदिर क्षेत्र में आया हुआ है। जहां पर वो ड्यूटी करने गई थी। इसी दौरान वहां पर काम करने वाले एक अधेड़ चपरासी ने उसको अकेली देखकर उसके साथ अश्लील हरकते कर लज्जा भंग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की प्रारंभिक तौर पर सूचना मिलने पर मौके पर गई पुलिस ने आरोपी को शांीति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया।
डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन 21 दिसंबर को जैसलमेर में
बीएसएफ के वीर सपूतों के उत्साहवर्धन हेतु होगी दौड़ , ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ
जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल के वीर सपूतों की हौसला-अफजाई और उनके अदम्य साहस को सलाम करने के उद्देश्य से डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन-2025 का आयोजन 21 दिसंबर को जैसलमेर में किया जाएगा।सेवानिवृत्त आईआरटीएस अधिकारी एवं सीडब्ल्यूसी के पूर्व प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीक डायनेमिक स्पोर्ट्स एवं सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मैराथन देशभर के धावकों को एक मंच पर लाकर सोनार किला की भव्य पृष्ठभूमि में बीएसएफ के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का प्रतीक बनेगी।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्ग होंगे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन तथा 5 किलोमीटर रन। सभी दौड़ें समयबद्ध होंगी और प्रतिभागियों को जैसलमेर की सुनहरी रेत, ऐतिहासिक किलों एवं मरुस्थलीय सौंदर्य के बीच दौडऩे का रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बीएसएफ के जवानों की वीरता, समर्पण और देशसेवा की भावना को नमन करने का अवसर है। प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को ड्राई-फिट टी-शर्ट, टाइमिंग चिप युक्त बिब, फिनिशर मेडल, दौड़ के बाद नाश्ता, पेशेवर फोटोग्राफी एवं लाइव मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।पुरुष और महिला वर्ग के विजेता होंगे सम्मानित :- विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष एवं महिला श्रेणी के शीर्ष विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य, एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना तथा बीएसएफ के कर्मवीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है।ऑनलाइन पंजीकरण :- मैराथन के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर तक खुले रहेंगे, जिन्हें प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पूर्ण कर सकते हैं।
श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में धूमधाम से मनाई कालभैरवाष्टमी
जोधपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़, जोधपुर के प्रांगण में मिगसर कृष्ण पक्ष अष्टमी बुधवार दिनांक 12 नवम्बर 2025 को कालभैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि कालभैरवाष्टमी के शुभ अवसर पर पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में पं. प्रफुल दवे , पं. जितेन्द्र राजजोशी, पं. विरेन्द्र राजजोशी, पं. दीक्षित बोहरा, पं. राजेश दवे, पं. ललित दवे, पं. आशीष दवे, पं. नक्षत्र, पं. मुकेश दवे, पं. गौरीशंकर ओझा, पं. अश्विनी दवे इत्यादि लगभग 21 विद्वान श्रीमाली ब्राह्मण पंडितों के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष, हरिश ओझा सचिव, धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचंद्र त्रिवेदी, हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा, राजेश त्रिवेदी, ट्रस्टी रमेश घोष, शरद ठाकुर, ओमदत्त बोहरा, मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा, महेश जोशी, योगेश ओझा, राजकुमार दवे, अर्जुन ओझा, कृष्ण अवतार दवे, सुरेश ओझा, दिनेश ओझा, चन्द्रशेखर ओझा, रितेश दवे, हर्षवर्धन व्यास, अचलेश्वर ओझा, रणजीत जोशी, जितेन्द्र ओझा, अरुण दवे आदि के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बन्धु, मातृ शक्ति एवं युवा वर्ग के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।
गलती स्वीकारे, पुनरावृत्ति नहीं करें सुमति मुनि
जोधपुर। रामनगर भदवासिया में विराजित सुमति मुनि ने कहाकि गलती चाहे कैसी भी हो उसको स्वीकार करो एवं उसकी पुनरावृति नहीं हो। किसी की गलत प्रवृत्तियों को आप अच्छा नहीं मानते हो, फिर भी वह आपका आपका उपकारी क्योंकि उन प्रवृत्तियों, पाप दोष के सेवन से आप बच जाओगे। आपको साधक बन कर जीना है, साधक बनकर रहना है एवं साधक बनकर सहना है। सचिव महावीर जांगड़ा ने बताया कि कल अखिल भारतीय जयमल जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष अरुण गोटावत, महामंत्री प्रकाश जी बोहरा आदि, गुरु भगवंतो के दशनार्थ आये, स्थानीय संघ ने उनकी आगवानी-कर स्वागत किया। गुरु भगवतों का रामनगर स्थानक भदवासिया में सुखे समाधे रविवार 16 नवंबर तक विराजने का अवसर है।
प्रात: ज्ञात चर्चा, प्रवचन सुबह 8.45 से 10 बजे,वांचनी गलती स्वीकार 1 बजे से 3.15 तक, सांयकालीन प्रतिक्रमण एवं रात्रि 8.15 से 9.15 तक धर्म चर्चा रहेगी।साध्वी ने फरमाया कि पाप को सहारा देने वाले कंधों को पहचानो आप सहारा देकर खंम्भा मत बनो ताकि पाप की छत टिके नहीं। कर्मो का उद्स चिंगारी जैसा है लेकिन उसमें अशुभ भाव, अनुकूलता देने से चिंगारी दावानल में बदल जाती है। गलत काम की अनुकुलता मत रखो दु:ख तो आयेगे लेकिन पुरुषार्थ कहता कि दु:खी होना नही यह मेरे हाथ में है। व्यापार में घाटा होने पर इसमें चिंता नहीं करनी। आप मनुष्य भव, संत समागम, उच्च खानदान, जिनवाणी मिली, लेकिन अंदर की चिंता से पुरुषार्थ नहीं हुआ। आप सोच सोच कर चिंता कर कर्मों को क्यो शक्ति देते हो।जिन घडिय़ों में फंस सकते है उन घडिय़ों को क्यों खोये, मौत आयेगी मर भी लेंगे, मरने से पहले रोना क्यों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Crime File: Youth commits suicide by hanging, dies after consuming pesticide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, crime file, youth commits, suicide, hanging, dies, consuming, pesticide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved