• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर क्राइम फाइल : घायल महिला ने दम तोड़ा, युवक की संदिग्ध मौत

Jodhpur Crime File: Injured woman dies, youth dies under suspicious circumstances - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। एक घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में भोपालगढ के बासनी चौलावता निवासी जगमालाराम पुत्र चौथाराम ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को उसकी बहन को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता बसेया के किशनपुर निवासी कल्याण पाठक पुत्र अशोक पाठक ने पुलिस को बताया कि रिद्धी सिद्धी विहार कॉलोनी में रहने वाले उसके भाई शैलेन्द्र पाठख पुत्र अशोक पाठक की रात्रि के समय अचानक संदिग्ध हालत में तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा।
दो विवाहिताएं और एक युवती लापता

जोधपुर। पीहर जाने का कहकर निकली दो विवाहिताओं और एक युवती के बिना बताये घर से लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की रात्रि के समय उसकी पत्नी अपने घर से पीहर लालपुरा भाखरी पोकरण जाने का कहकर निकली थी लेकिन न तो वो वहां पहुंची और नहीं वापस घर पर लौटी। तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में रायल्टी नाका रावटा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पुत्रवधु घर से पीहर गोटन जाने का कहकर निकली लेकिन चार दिन में न तो वो गोटन पहुंची और नहीं वापस घर लौटी और नहीं उसका कोई पता लगा।
प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में संजय सी कॉलोनी प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री बिना बताये कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
फैक्ट्री की दिवार बनाने के दौरान गैस पाईप लाईन तोडऩे से लगी आग

अनियंत्रित बोलरो मकान तोड़कर अन्दर घुसी, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

जोधपुर। बोरानाड़ा क्षेत्र में फैक्ट्री की दिवार बनाने को खोदी नींव के दौरान गैस पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करने से आगजनी हो गई। थींक गैस के मैनेजर ने बोरानाड़ा थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी प्रकार केरू निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ बोलेरो को लापरवाही से चलाकर उसके घर को तोड़कर अन्दर घुसने और सामान क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराया।
बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में थींक गैस पाईप लाईन के मैनेजर कमलेश पुत्र महावीर प्रसाद जाट ने पुलिस कोबताया कि रिको इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एवरीग्रीन फैक्ट्री के संचालक राधेश्याम, गोपालसिंह, निते बुब, दीपकिसंह ने एकराय होकर फैक्ट्री के दिवार बनाने के लिये जेसीबी से खोदी नींव के दौरान कंपनी की इस क्षेत्र से निकली रही गैस पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते पाईप लाईन में आग लग गई और मानव जीवन संकट में आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसी प्रकार राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में नयापुरा केरू निवासी अणदाराम पुत्र मोहनराज मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 9 दिसंबर की दोपहर के समय आरोपी लक्ष्मण पुत्र श्रवण गोयल और गोविन्द गोयल पुत्र अशोक गोयल ने बोलेरो को तेज व लापरवाही से चलाया जिससे वो अनियंत्रित होकर उसके घर में घुस गई। इससे घर क्षतिग्रस्त होने के साथ घर में रखा सामान भी टूट फूट गया।
लोन दिलाने के नाम पर साढे बारह लाख की ठगी

जोधपुर। एक अधेड़ नामजद आरोपी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर क्यू आर कोड़ और नकद करीब 12 लाख 50 हजार रूपये लेकर न तो लोन दिलाया और नहीं लोन दिलाने के नाम पर ली राशि लौटा रहा है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में आशापूर्णा नगर डीपीएस स्कूल के सामने रहने वाले ललित पुत्र प्रतापराम पारवानी ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच में आरोपी रोकन नामक व्यक्ति ने ुसको लोन दिलाने का झांसा देकर अलग अलग समय में सिक्यूरिटी और प्रोसेस चार्ज के रूप में क्यू आर कोड़ के माध्यम से 12 लाख पचास हजार रूपये आन लाईन और बाकी रूपये केश लिये।
पुलिस को दी जानकारी में ठगी के शिकार बने व्यक्ति ने बताया कि तय समय पर जब उसके खाते में लोन की राशि जमा नहीं हुई तो उसने तकाजा करना शुरू किया तो आरोपी ने उसको गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
स्कूल में रखी स्कूटी की डिक्की से मोबाईल, नकदी और जेवरात चोरी

जोधपुर। परीक्षा देने स्कूल आई एक युवती के स्कूटी की डिक्की में रखा पर्स, मोबाईल और जेवरात अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में लूणी के बड़लिया निवासी फरसाराम पुत्र भंवरलाल पिलानिया ने पुलिस को बताया कि गत माह 9 नवंबर को उसकी बहन महात्मा गांधी स्कूल ओलम्पिक रोड़ पर आई थी। जहां पर पार्किक में खड़ी की स्कूटी की डिक्की में उसने कान की सोने की बाली, मोबाईल फोन और नकदी पर्स में रखी थी। लेकिन परीक्षा देकर वापस आई तो देखा कि डिक्की में रखा उक्त कीमती सामान और नकदी गायब थे। सरदारपुरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
तस्कर और खाईवाल गिरफ्तार

जोधपुर। झंवर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर बेचने को रखा डोडा पोस्त जब्त किया। जबकि मंडोर पुलिस ने अंकों के आधार पर गुब्बाखाई कर रहे खाईवाल को गिरफ्तार किया।
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने लूणावास खारा क्षेत्र में अवैध रूप से डोडा पोस्त का परिवहन कर रहे लूणी के नेणासर कागनाड़ा निवासी फरसाराम पुत्र घेवरराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बेचने को रखा डोडा पोस्त जब्त किया।
मंडोर थाने के एएसआई बाबूराम ने मंडोर चौराहे पर स्थित मंडोर टूर एण्ड ट्रैवल्स के पास गुब्बाखाई कर रहे भीखाराम पुत्र दिनेश वाल्मिकी को गिरफ्तार कर दाव पर लगी राशि जब्त की।
अपहरण कर मारपीट का आरोप

जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर मारपीट करने का मुकदमा पीडि़त के दोस्त ने नामजद आरोपियों के खिलाफ शा ीनगर थाने में दर्ज कराया।
शा ीनगर थाने में दी रिपोर्ट में ज्योतिनगर चांदणा भाखर निवासी प्रदीप पुत्र रमेश मेघवाल ने पुलिस कोबताया कि 8 दिसंबर को वो और उसका दोस्त जैन ट्रैवल्स के पास आये हुए था जहां पर कार्तिक श्रीमाली, अशोक, ढाका, एमडी रावर उर्फ मोन्टीस और विशाल वगैरा ने उसके दोस्त के आड़े फिरकर गाड़ी में डालकर लेकर गये और उसके साथ मारपीट की तथा जातिगत शब्दों से अपमानित किया।
इसी प्रकार प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में जाकीर हुसैन कॉलोनी गीता भवन के पास रहने वाली श्रीमती जमीला पत्नी अब्दुल हकीम ने पुलिस को बताया कि आरोपी शायरा, इमरान, फरहान ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की।
भाकर वाले बाबा का 151वां उर्स सम्पन्न

जोधपुर। मौहल्ला लायकान लाइन के ऊपर स्थित चिल्ला शरीफ में सैय्यद अली मानशाह बाबा रह. अलैह (भाकर वाले पीर) का 151वां उर्स मुबारक बड़ी शानों-शौकत और के साथ मनाया गया। उर्स का समापन मंगलवार शाम रस्मे कुल और फातिहाखानी की अदायगी के साथ हुआ।
खादिम मोहम्मद रईस मिनाई चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स का आयोजन जेरे सरपरस्ती पीर कारी अब्दुल वाहीद मिनाई चिश्ती सुलैमानी, तथा जेरे सदारत पीर अब्दुल रज्ज़ाक मिनाई चिश्ती सुलैमानी, पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। उर्स के दौरान मंगलवार दोपहर 2 से 5 बजे तक महफि़ल-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें पगड़ीबंद कव्वाल इरफान तुफैल एंड पार्टी ने सूफिय़ाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। शाम 6 बजे रस्मे कुल और फातिहाखानी की गई, जिसके पश्चात आम लंगर का आयोजन हुआ। उर्स के अवसर जायरिनों के लिए कौमी एकता, आध्यात्मिक प्रेरणा और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर आया।
कलीम अली खान जवाहर बाल मंच के समन्वयक नियुक्त

जोधपुर। जवाहर बाल मंच के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक जी.वी. हरि एवं मुख्य राज्य समन्वयक नवल निमावत के निर्देशानुसार, मुख्य समन्वयक जोधपुर शबनम बानों की अनुशंसा पर कलीम अली खान कायमखानी को जवाहर बाल मंच, जिला जोधपुर उत्तर में समन्वयक सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कलीम अली खान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विख्यात घुड़सवार और कोच साईमा सैयद ने फिर रचा इतिहास

60 किलोमीटर एंड्यूरेंस रेस क्वालिफाई कर 80 किलोमीटर की रेस में पाया स्थान

जोधपुर। देश की पहली महिला वन-स्टार राइडर बनने का गौरव हासिल कर चुकी राजस्थान की विख्यात घुड़सवार साईमा सैयद ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। मयूर चोपासनी स्कूल में हॉर्स राइडिंग क्लब कोच के रूप में पदस्थ साईमा ने नेशनल एंड्यूरेंस चैंपियनशिप की 60 किलोमीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेस को सभी मापदंडों के साथ सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया और अब 80 किलोमीटर रेस में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल कर ली है।
प्रशिक्षक बनने के बाद खिलाडिय़ों का स्वयं खेल से दूर हो जाना आम बात है, लेकिन साईमा ने कोच रहते हुए भी मैदान में उतरकर अपने शिष्यों के सामने 'कर के दिखानेÓ का संदेश दिया। इससे न केवल उनके सहयोगी प्रशिक्षकों में उत्साह है, बल्कि उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे युवा राइडर्स में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
भारतीय घुड़सवारी महासंघ के तत्वावधान में राजस्थान इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन द्वारा डूंडलोद के आरईपीसी पोलो ग्राउंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में साईमा अपनी पसंदीदा घोड़ी 'कोकोÓ के साथ उतरीं और शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
साईमा इससे पहले भी एक ही सत्र में 40, 60 और 80-80 किलोमीटर की दो रेस पूरी कर वन-स्टार राइडर बनने की अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर चुकी हैं।
युवा घुड़सवारों की प्रेरणा स्रोत — साईमा सैयद
करीब एक दशक पहले, जब भारत में महिला एंड्यूरेंस राइडर्स का अस्तित्व लगभग नगण्य था, तब साईमा ने यह सफर शुरू किया। उस दौर में 60 और 80 किलोमीटर की रेस में वे देश की अकेली महिला प्रतिभागी हुआ करती थीं। कठिनाइयों के सामने हार न मानते हुए, निरंतर संघर्ष ने उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचाया और आज उनसे प्रेरित होकर कई महिलाएँ इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
पुरुष-महिला बराबरी का प्रतीक — एंड्यूरेंस स्पोर्ट :- विश्व के अधिकांश खेलों में जहाँ पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग पैरामीटर होते हैं, वहीं घुड़सवारी में न कोई भेदभाव, न अलग श्रेणियाँ। महिलाओं को पुरुषों की ही तरह प्रतिस्पर्धा करनी होती है और प्रदर्शन के आधार पर ही जीत दर्ज करनी होती है। इसी कारण साईमा की उपलब्धियाँ और भी अधिक प्रभावशाली और प्रेरणादायी बन जाती हैं।
साईमा सैयद ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि यदि हिम्मत, मेहनत और लगन साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं — चाहे प्रतिस्पर्धा कितनी भी कठिन क्यों न हो।
26 वें जोधपुर पोलो सीजन का शुभारंभ आज से, युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मोत्सव पर आयोजित पोलो सीजन

जोधपुर। 10 दिसंबर से 17 जनवरी तक होने वाले 26 वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 का शुभारंभ बुधवार 10 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह जी एयरपोर्ट रोड, पाबूपुरा पर आयोजित होगा। पोलो सीजन शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक महाराजा गजसिंह जी है। यह पोलो सीजन युवराज शिवराज सिंह जी के 50 वें जन्मोत्सव के तहत आयोजित हो रहा है।
आज लो गोल टूर्नामेंट का होगा शुभारंभ :- जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार को पोलो सीजन के शुभारंभ के अवसर पर 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले लो गोल टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा । पोलो सीजन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक पूर्व महाराजा गज सिंह जी होंगे
लो गोल् टूर्नामेंट में आज यह टीम खेलेगी :- पोलो सीजन का शुभारंभ लो गोल टूर्नामेंट से होगा । टूर्नामेंट के मैच 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होंगे । 13 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल होगा । टूर्नामेंट के शुभारंभ में बुधवार को दोपहर 3:00 पूल 'अ ' की टीम बालसमंद व मेहरानगढ़ टीम के बीच मैच होगा । बालसमंद टीम की ओर से महेंद्र सिंह ,पराक्रम सिंह व योगेश्वर सिंह खेलेंगे एवं मेहरानगढ़ टीम की ओर से नितिन भटेर , शुभम गुप्ता व धनंजय सिंह राठौड़ खेलेंगे
पोलो सीजन 5 टूर्नामेंट व 10 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जायेंगे :- पोलो सीजन में पाँच टूर्नामेंट होंगे। इसमें बुधवार 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक लो गोल टूर्नामेंट, 14 से 17 दिसम्बर तक उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 23 से 28 दिसम्बर , राजपूताना व सेन्ट्रल इण्डिया कप 8 गोल 4 से 11 जनवरी व 12 से 17 जनवरी के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा।
10 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे : इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि सीजन में 10 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे, इसमें गुरूवार 18 दिसम्बर को ब्रिटिश पोलो डे होगा, 21 दिसम्बर को इंडियन एयर फोर्स लोंगेवाला पोलो कप, 25 दिसम्बर को भंवर बाई जी लाल वारा राजे पोलो कप, 28 दिसम्बर को लेडीज इन्टरनेशनल पोलो कप का प्रदर्शन मैच, 29 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल कप, 5 जनवरी को इंडियन नेवी एडमिरल पोलो कप, 6 जनवरी को आर्मी कमाण्डर्स कप,
7 जनवरी को मेजर ठाकुर सरदार सिंह जी जसोल मेमोरियल कप, 8 जनवरी को हरमेष कप, व अबूसियर कप 14 जनवरी को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी एकदिवसीय मैच दोपहर 3 बजे होंगे।
देश के प्रमुख पोलो खिलाड़ी आएंगे खेलने :- जोधपुर पोलो सीजन में 4 हैण्डीकेप के महाराजा जयपुर सवाई पद्मनाभ सिंह, सैय्यद शमशेर अली, सिमरन सिंह शेरगिल, सिद्धांत शर्मा, 2 हैण्डीकेप के 61 कैवलरी से लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान, धु्रवपाल गोदारा, सैय्यद बशीर अली, अंगद कलान, सैय्यद हूर अली, कुलदीप सिंह, 1 हैण्डीकेप के मेजर मृत्युंजय सिंह, अशोक चांदना पूर्व खेल मंत्री राजस्थान, 0 हैण्डीकेप के विक्रमादित्य सिंह बरकाना व इण्डियन नेवी से एपी सिंह खेलने आएंगे । पोलो सीजन में विदेशी खिलाड़ी भी खेलने आएंगे । इसमें इंग्लैंड से 4 हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी, 4 हैण्डीकेप के लांस वाटसन दक्षिण अफ्रीका से, 4 हैण्डीकेप के जोहान डुप्रेज इंग्लैंड से व 3 हैण्डीकेप के गुंजालो येंजोन अर्जेन्टीना शामिल है ।
पोलो सीजन में जोधपुर के पोलो खिलाड़ी धनञ्जय सिंह, योगेश्वर सिंह, हेमेन्द्र सिंह, निखिलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराज सिंह भाटी, पराक्रमसिंह आऊवा, देव्रत सिंह झालामण्ड, नीतिन भटेर व पेप सिंह पोलो सीजन में खेलेंगे। मेयो कॉलेज अजमेर के दो युवा खिलाड़ी शिवांश सिंह शक्तावत व लक्ष्यराज सिंह राजावत भी पोलो सीजन में भागीदारी निभाएंगे। पोलो सीजन में भारत के उदय कलान व अर्जेंटीना के निकोलस स्क्रोटीचीनी अम्पायर होंगे।
रोबोटिक बोट से होगी पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, पहले चरण में गुलाब सागर और फतेह सागर में चलाई जाएगी बोट

जोधपुर। शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों की सफाई को लेकर नगर निगम ने एक नवाचार किया है और अब रोबोटिक बोट से जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त और निगम अधिकारियों के समक्ष कंपनी की ओर से डेमो दिया गया। निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी ने बताया कि शहर की परिधि में गुलाब सागर फतेहसागर सहित कई प्रमुख पारंपरिक जल स्रोत है, जिनकी सतह पर काफी कचरा फैलता है। मैनपॉवर से सफाई करवाने के दौरान न केवल समय लगता है बल्कि हर समय जोखिम भी बना रहता है। इसको देखते हुए नगर निगम ने अब इन जल स्रोतों की सफाई के लिए रोबोटिक बोर्ड शुरू करने का निर्णय लिया है। आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में गुलाब सागर और फतेहसागर में एक एक रोबोटिक बोट से सफाई शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता अंकित पुरोहित स्वास्थ्य अधिकारी परिणीता सांवरिया मुख्य सफाई निरीक्षक श्याम मनोहर रामदेव सहित निगम एवं कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।
सहायक अभियंता अंकित पुरोहित ने बताया कि नगर निगम की ओर से संवेदक फर्म को टेंडर दिया गया है। पहले चरण में दो बोट शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बैटरी पूरी तरह से रिमोट से संचालित होगी और बैटरी से ऑपरेट होगी। यह बोट एक बार चार्ज होने के बाद लगभग 8 घंटे कार्य कर सकती है और 2 घंटे में यह बोट पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। उन्होंने बताया कि यह बोट सरफेस पर तैरने वाले सारे कचरे को एकत्रित कर बोट में लगी मूवेबल बास्केट में एकत्रित करेगी। जब यह बास्केट पूरी तरह से भर जाएगी, तब इस बोट को किनारे पर लाकर कचरे से भरी बास्केट को खाली किया जाएगा और पुन: बोट सफाई शुरू करेगी। या बोट एक बार में लगभग 150 किग्रा कचरा परिवहन कर सकती है वहीं बोट ने आगे और पीछे कैमरे लगे है जिसे रिमोट पर लगी स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
स्वास्थ्य अधिकारी परिणीता सामरिया ने बताया कि यह बोट पूरी तरह से नेचर फ्रेंडली है। बैटरी से चलने के कारण यह किसी प्रकार का कोई वायु प्रदूषण नहीं करेगी साथ ही जल स्रोतों से कचरा साफ करने के कारण यह जल प्रदूषण को भी कम करेगी।
स्वच्छ हाइड्रोजन एवं अगली पीढ़ी की जि़ंक बैटरियों के लिए आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने विकसित की क्रांतिकारी तकनीकें

जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के इलेक्ट्रोकेमिकल एनर्जी कन्वजऱ्न एंड स्टोरेज प्रयोगशाला में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने सतत प्रौद्योगिकी के दो प्रमुख क्षेत्रों—समुद्री जल से सीधे हाइड्रोजन उत्पादन तथा अगली पीढ़ी की जलीय जिंक-आयन बैटरियों—में उल्लेखनीय प्रगति प्रदर्शित की है। ये नवाचार नवीकरणीय ऊर्जा, जल संकट और जलवायु परिवर्तन से जुड़े वैश्विक चुनौतियों को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
समुद्री जल से हाइड्रोजन: जलवायु-प्रतिरोधी ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
वर्तमान में वायुमंडलीय (सीओ 2) स्तर 420 पीपीएम से अधिक हो चुके हैं, जिसके कारण ऊर्जा एवं पर्यावरण से जुड़ी अभूतपूर्व चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। विद्युत अपघटन (इलेक्ट्रोलिसिस) के माध्यम से पारंपरिक रूप से हाइड्रोजन उत्पादन के लिए अत्यंत शुद्ध जल की आवश्यकता होती है—लगभग 1 किलोग्राम हाइड्रोजन के उत्पादन में 30 लीटर शुद्ध पानी। यह मॉडल तटीय एवं शुष्क क्षेत्रों में अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है।
डॉ. गुप्ता की टीम ऐसे उन्नत इलेक्ट्रोकैटलिस्ट विकसित कर रही है, जो सीधे समुद्री जल का उपयोग कर हाइड्रोजन उत्पादन संभव बनाते हैं। इस प्रक्रिया में जल शुद्धिकरण की आवश्यकता समाप्त होती है, साथ ही औद्योगिक अपशिष्ट उपचार से जुड़ी चुनौतियाँ भी कम होती हैं। यह तकनीक ऊर्जा-सघन एनोडिक प्रतिक्रियाओं के स्थान पर मूल्यवर्धित प्रतिक्रियाओं को सम्मिलित कर ग्रीन हाइड्रोजन की लागत को 90 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे लाने की क्षमता रखती है। इस तकनीक से क्लोरीन-ब्रोमीन रूपांतरण, इलेक्ट्रोड क्षरण तथा समुद्री जल में उपस्थित तत्वों से होने वाले फाउलिंग एवं स्केलिंग जैसी दीर्घकालिक चुनौतियों को भी संबोधित किया जा रहा है।
टीम ट्रांजि़शन मेटल ऑक्साइड्स एवं लेयरड डबल हाइड्रॉक्साइड्स की पॉलीमोर्फिक इंजीनियरिंग के माध्यम से किफायती, टिकाऊ एवं औद्योगिक स्तर तक विस्तार योग्य सामग्री विकसित कर रही है। रोटेटिंग रिंग-डिस्क इलेक्ट्रोड विश्लेषण और गैस क्रोमैटोग्राफी जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से प्रतिक्रियाओं, सह-उत्पादों तथा कैटलिस्ट दक्षता का गहन परीक्षण किया जा रहा है।
डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता ने बताया कि समुद्री जल से सीधे हाइड्रोजन उत्पादन, सस्ते ग्रीन हाइड्रोजन की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य ऐसे पदार्थ एवं इंटरफेस विकसित करना है जो वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत हों और वास्तविक उपयोग के लिए व्यावहारिक भी हों। हमारी टीम ऐसे स्केलेबल इलेक्ट्रोड एवं मजबूत कैटलिस्ट विकसित कर रही है, जो तटीय एवं जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराएंगे।
जिंक-आयन एवं जिंक-एयर बैटरियों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ
भारत नवीकरणीय ऊर्जा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में सुरक्षित, किफायती एवं टिकाऊ ऊर्जा भंडारण की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रचलित लिथियम-आयन बैटरियाँ महंगी हैं, और उनसे संसाधन उपलब्धता एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएँ जुड़ी हैं। वहीं लेड-एसिड बैटरियाँ पर्यावरणीय दृष्टि से हानिकारक एवं सीमित क्षमता वाली हैं। जिंक आधारित बैटरियाँ भविष्य में बड़े पैमाने पर किफायती ऊर्जा भंडारण का आधार बन सकती हैं। एनोड से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों को हल कर तथा टिकाऊ इलेक्ट्रोलाइट प्रणाली विकसित कर हम प्रयोगशाला से व्यावहारिक उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण दूरी तय कर रहे हैं।
हाइड्रोजन उत्पादन एवं ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में समानांतर प्रगति ढ्ढढ्ढञ्ज जोधपुर को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करती है। यह शोध भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) और 13 (क्लाइमेट एक्शन) के उद्देश्यों के अनुरूप है। हमारी प्रयोगशाला में तकनीक के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के समाधान विकसित किए जा रहे हैं। समुद्री जल से हाइड्रोजन उत्पादन हो या अगली पीढ़ी की बैटरियों का निर्माण–हमारा प्रयास वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को स्वच्छ और अधिक लचीला बनाने की दिशा में है।
गर्भ संस्कार विषयक 15 दिवसीय सेमी.ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन

जोधपुर। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु प्रो वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्रीरोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग तथा समवर्धिनी न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में गर्भोपक्रम 2025 के अंतर्गत 15 दिवसीय सेमी.ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स ऑन गर्भसंस्कार का उद्घाटन समारोह 9 दिसंबर को ऑनलाइन मोड में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल ने इस पाठ्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस कोर्स से प्रतिभागियों को सर्वोत्तम शैक्षणिक एवं व्यवहारिक लाभ प्राप्त होंगे।
समवर्धिनी न्यास नई दिल्ली की गर्भसंस्कार काउंसलर डॉ. श्वेता डांगरे ने एपिजेनेटिक्स एवं गर्भधारण की वैज्ञानिक विधियों पर ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गर्भसंस्कार न केवल गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास बल्कि उसके मानसिक और भावनात्मक एवं बौद्धिक निर्माण का भी आधार है। इस प्रकार का प्रशिक्षण स्वस्थ सुसंस्कृत और जागरूक भविष्य पीढ़ी के निर्माण में अत्यंत सहायक है। डॉ सविता विश्नोई असिस्टेंट प्रोफेसर ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कोर्स गर्भवती माताओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु आयुर्वेद आधारित विधियाँ. आहार.विहार, योग, संगीत, मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन और संस्कारों का समन्वित एवं वैज्ञानिक अध्ययन प्रदान करेगा।
समारोह के अंत में प्राचार्य प्रो चंदनसिंह ने सभी अतिथियों. प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिव्या शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किया गया एवं डॉ हेमन्त कुमार मेनारिया असिस्टेंट प्रोफेसर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य स्नातकोत्तर अध्येता एवं कोर्स के प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Crime File: Injured woman dies, youth dies under suspicious circumstances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur crime file, सोशल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved