जोधपुर।
सोमवार देर रात चार
अलग-अलग स्थानों पर
भीषण आग से हड़कंप
मच गया। भदवासिया फ्रूट
मंडी, एयरफोर्स ऑफिसर्स मैस चौराहे पर
महालक्ष्मी डेयरी और चौपासनी हाउसिंग
बोर्ड सेक्टर 21 तथा चौहाबो थाने
के बाहर आग की
घटनाओं ने शहर में
दहशत फैला दी।
चीफ
फायर ऑफिसर जयसिंह ने बताया कि
दीपावली के मद्देनजर शहर
में पहले से अलग-अलग स्थानों पर
तैनात नगर निगम की
दमकलों ने कड़ी मशक्कत
के बाद आग पर
काबू पाया। गनीमत रही कि इन
घटनाओं में कोई जनहानि
नहीं हुई, लेकिन लाखों
रुपए की संपत्ति जलकर
खाक हो गई।
भदवासिया
फ्रूट मंडी परिसर में
स्थित फर्म विशनदास थावरदास
की दुकान के सामने बारामदे
में रखे फ्रूट कैरेट
और बारदाना में अचानक आग
लग गई। आग इतनी
तेज़ थी कि देखते
ही देखते आसपास के कई हिस्सों
को अपनी चपेट में
ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह
आग कचरे में मौजूद
किसी बम, बारूद या
रॉकेट जैसी चिंगारी से
भड़की हो सकती है।
संभवतया कहीं से आई
पटाखे की चिंगारी से
बारदाना ने आग पकड़
ली और आसपास रखे
हजारों प्लास्टिक कैरेट भी आग में
खाक हो गए।
आग की सूचना मिलने
पर नागौरी गेट व मंडोर
फायर स्टेशन से कई दमकलें
मौके पर पहुंची। फायर
ब्रिगेड के अधिकारियों ने
तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने
का काम शुरू किया।
वहीं, माता का थान,
मंडोर और महामंदिर पुलिस
की टीमों ने भीड़ को
मौके से हटाया। स्थानीय
लोगों का कहना है
कि धमाके जैसी आवाज़ के
बाद आग की लपटें
उठीं, जिससे आसपास दहशत फैल गई।
करीब डेढ़-दो घंटे
की कड़ी मशक्कत के
बाद आग पर काबू
पाया जा सका।
इसी
तरह, देर रात एयरफोर्स
ऑफिसर्स मैस चौराहा पर
स्थित महालक्ष्मी डेयरी व पटाखे की
दुकान पर रात करीब
10 बजे अचानक आग लग गई।
जब तक कोई कुछ
समझ पाता, तब तक पटाखे
जलने लगे और स्थिति
बेकाबू हो गई। यहां
आसपास के लोगों ने
आग बुझाने के प्रयास शुरू
किए, लेकिन पटाखों में लगी आग
फैलती चली गई। इसके
बाद बासनी और शास्त्री नगर
फायर स्टेशन से यहां पहुंची
दमकलों ने आग बुझाने
के प्रयास शुरू किए।
चौपासनी
हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21 स्थित सब्जी मंडी के पास
लगे एक सरस बूथ
में आग लग गई।
इससे केबिन में रखा सामान,
फ्रिज इत्यादि जलकर नष्ट हो
गए। आग की सूचना
के बाद यहां पहुंची
दमकल टीम ने कुछ
देर में आग पर
काबू पा लिया। यहां
भी आग लगने के
कारणों का खुलासा नहीं
हो पाया है।
आग की तीसरी घटना
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के बाहर
काफी समय पहले जब्त
किए गए पुराने ट्रक
में पड़े कचरे में
लगी। आग की लपटें
उठती देख थाने का
स्टाफ उधर दौड़ा और
पानी डालकर समय रहते आग
बुझा ली। तब तक
फायर ब्रिगेड भी यहां पहुंच
गई। इससे यहां बड़ा
हादसा टल गया। पुलिस
ने बताया कि यदि समय
रहते आग पर काबू
नहीं पाया जाता तो
थाना परिसर में रखे अन्य
वाहनों में भी आग
फैल सकती थी।
फायर
विभाग ने फ्रूट मंडी
परिसर में घटना स्थल
के आसपास के इलाके को
सील कर जांच शुरू
कर दी है। फिलहाल
आग लगने के कारणों
की जांच जारी है।
प्रारंभिक जांच में भदवासिया
फ्रूट मंडी में पटाखों
की चिंगारी से आग भड़कने
की आशंका जताई जा रही
है। फायर विभाग के
अधिकारियों ने कहा कि
मंडी परिसर में भारी नुकसान
की आशंका है। हजारों प्लास्टिक
कैरेट और बारदाना जलकर
खाक हो गए हैं।
नुकसान का सही आकलन
जांच के बाद ही
हो सकेगा।
जोधपुर
एम्स में हुई गफलत
से गई मरीज की
जान
जोधपुर।
जोधपुर एम्स में दूर
दूर मरीज इलाज कराने
आते हैं, इस भरोसे
के साथ कि उन्हेंं
अच्छा उपचार मिलेगा। मगर यहां भी
गफलत होने लगी है।
इसके चलते एक मरीज
की जान चली गई।
यह हादसा नाम की गफलत
के कारण हुआ। मरीज
को गलत खून चढ़ा
दिया गया जिससे उसकी
मौत हो गई।
अखिल
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में गलत मरीज
को खून चढ़ाने से
उसकी मौत हो गई।
इमरजेंसी में भर्ती एक
मरीज को 10 अक्टूबर को खून चढ़ाया
गया था। गलत खून
चढ़ने वाले मरीज की
हालत लगातार खराब होती जा
रही थी। ऐसे में
शनिवार और रविवार को
मरीज को तीन यूनिट
खून चढ़ाया गया। लेकिन, मरीज
को नहीं बचाया जा
सका।
डॉक्टरों
के मुताबिक ऑपरेशन करके मरीज के
शरीर से पानी निकाला
गया। डायलेसिस भी किया गया।
बीपी अत्यधिक कम होने से
मरीज को बेड पर
उलटा लेटाया गया। डॉक्टरों ने
मरीज को बचाने का
हर संभव प्रयास किया।
लेकिन, तबीयत में कोई सुधार
नही हुआ। आखिरकार 10 दिन
बाद सोमवार को उपचार के
दौरान मरीज मौत हो
गई।
एम्स
की इमरजेंसी में दस अक्टूबर
को मांगीलाल नाम के दो
व्यक्ति भर्ती थे। एक व्यक्ति
डोली कलां निवासी मांगीलाल
विश्नोई (50 साल) और दूसरा
नागौर के पांचुड़ी कला
निवासी मांगीलाल (80 साल) भी भर्ती
था।जानकारी के अनुसार, मांगीलाल
(80) निवासी पांचौड़ी गांव (नागौर) एनीमिया से पीड़ित थे
और उन्हें खून चढ़ाया जाना
था। हालांकि, एम्स अस्पताल के
स्टाफ की लापरवाही से
मांगीलाल बिश्नोई को खून चढ़ा
दिया गया। मांगीलाल बिश्नोई
को मधुमक्खियों ने काटा था,
जिसके कारण उन्हें 6 अक्टूबर
को एम्स में भर्ती
कराया गया था। दोनों
के नाम एक जैसे
होने से यह भूल
हुई।
डॉक्टरों
ने 80 साल के मांगीलाल
को खून की जरुरत
बताई थी लेकिन एस
के अस्पतालकर्मियों ने 50 साल के मांगीलाल
को खून चढ़ा दिया।
गलती का पता चलने
पर डॉक्टर ने खून के
बैग को हटाकर डस्टबीन
में फेंक दिया था।
लेकिन तब तक आधे
से अधिक खून चढ़
चुका था।
सरहद
पर बीएसएफ के जवानों ने
दीपावली उमंग के साथ
मनाई
जोधपुर। जोधपुर
संभाग से लगती सरहद
पर जवानों ने दीपावली का
पर्व धूमधाम और उमंग के
साथ मनाया गया। सिंदूर के
तहत जैसरमेर सरहद तैनात सीमा
सुरक्षा बल के जवानों
ने अपनी पहली दिवाली
सरहद पर मनाई।
देश
के अलग-अलग हिस्सों
से आए जवानों ने
अपने परिवारों से दूर रहते
हुए न केवल त्योहार
की खुशियां बांटी, बल्कि देशभक्ति और सुरक्षा का
संदेश भी पूरे इलाके
में फैलाया। जवानों
का उत्साह और समर्पण देखकर
लगता है कि देशवासियों
के लिए यह सुरक्षा
सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि गर्व का विषय
है। कैंडल और तिरंगे के
जरिए सुरक्षा का संदेश सरहद
पर जवानों ने तारबंदी पर
कैंडल जलाकर विश्वगुरु होने का प्रतीकात्मक
संदेश दिया। हाथों में तिरंगा, हथियार
और दीयों की रोशनी लिए
जवानों ने शांति और
सौहार्द का संदेश देते
हुए यह साफ किया
कि सीमा की सुरक्षा
में कोई समझौता नहीं
किया जाएगा। इस मौके पर
जवानों ने भारत माता
की जय के नारे
भी लगाए, जिससे सरहद पर देशभक्ति
की गूंज फैल गई। जवानों
ने सरहद पर दिये
जलाए, फुलझड़ियां छोड़ीं और मिठाइयां बांटी।
महिला जवानों ने रंगोली बनाई,
जिससे सरहद पर त्योहार
का माहौल और भी रंगीन
हो गया। कुछ जवानों
ने हथियारों के साथ दीयों
की रोशनी में खड़े होकर
यह संदेश भी दिया कि
वे देश की सुरक्षा
के लिए हमेशा तैयार
हैं और देशवासियों को
निर्भय होकर त्योहार मनाने
का अवसर देना उनकी
जिम्मेदारी है।
ठंडी
हवाओं और शांत वातावरण
के बीच जब दीयों
और कैंडल की रोशनी टिमटिमाई,
तो पूरा बॉर्डर जगमग
उठा। जवानों ने फुलझड़ियां जलाकर
एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं
और मिठाइयां बांटी। महिला जवानों द्वारा बनाई गई रंगोलियां,
जवानों की दीयों की
रोशनी और तिरंगा मिलकर
सरहद पर त्योहार की
रौनक और देशभक्ति का
प्रतीक बन गए।
इस दिवाली जवानों ने यह दिखाया
कि सरहद पर रहकर
भी त्योहार मनाया जा सकता है
और देशभक्ति का जज्बा बनाए
रखा जा सकता है।
दीयों की रोशनी, फुलझड़ियों
की चमक और जवानों
का उत्साह यह दर्शाता है
कि भारतीय जवान हर चुनौती
का सामना करने के लिए
हमेशा तैयार हैं।
पाक
रेंजर्स को नहीं खिलाई
मिठाई
भारत
ने 15 अगस्त के बाद अब
दिवाली पर भी पाकिस्तानी
रेंजर्स को मिठाई नहीं
दी। गृह मंत्रालय ने
सीमा सुरक्षा बल को स्पष्ट
निर्देश जारी किए हैं
कि इस वर्ष दिवाली
के अवसर पर भी
सीमा पर मिठाई का
पारंपरिक आदान-प्रदान नहीं
किया जाएगा। आदेश के बाद
राजस्थान बॉर्डर पर भी मिठाई
नहीं बांटी गई। संभाग के
, जैसलमेर और बाड़मेर जिले
से लगने वाली पाक
सीमा पर बीएसएफ जवानों
ने पाकिस्तानी रेंजर्स का मुंह मिठा
नहीं कराया।
भारत
और पाकिस्तान के बीच दशकों
से यह परंपरा रही
है कि राष्ट्रीय पर्व
और प्रमुख धार्मिक त्योहारों पर दोनों देशों
के जवान सीमा पर
एक-दूसरे को मिठाई भेंट
करते हैं। भारत की
ओर से सीमा सुरक्षा
बल और पाकिस्तान की
ओर से रेंजर्स इस
परंपरा को निभाते रहे
हैं। लेकिन इस बार केंद्र
सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम में
हुए आतंकवादी हमले के बाद
तय किया कि 15 अगस्त
को मिठाई नहीं दी जाएगी।
सेना
जवान का आलीशान मकान
पुलिस ने किया फ्रीज
जोधपुर।
पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज
आईजी के निर्देशानुसार मादक
पदार्थ तस्करी में लंबे समय
से शामिल आरोपियों की अवैध संपति
फ्रीज करने के आदेश
के बाद चलाये जा
रहे अभियान के दौरान बालोतरा
पुलिस ने सेना के
एक जवान की संपत्ति
को फ्रीज किया है।
यहां
मिली जानकारी के अनुसार बालोतरा
जिले की पुलिस मादक
पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने
के लिए लगातार उनकी
संपति फ्रीज की कार्रवाई कर
रही है। सिवाना डीएसपी,
सिणधरी थानाधिकारी की मौजूदगी में
सेना के जवान गोरधनराम
उर्फ गोधुराम के आलीशान मकान
को फ्रीज किया गया है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा
के तहत कार्रवाई के
लिए सक्षम अधिकारी एवं प्रशासक एनडीपीएस
नई दिल्ली को भेजा गया।
वहां संपूर्ण दस्तावेजों को देखने के
बाद एक आरोपी की
लाखों रुपए की अवैध
रूप से अर्जित संपति
को फ्रीज करने के आदेश
दिया गया। थानाधिकारी को
सूचना एकत्रित कर एक्ट के
तहत इस्तागासा तैयार करने के निर्देश
जारी की गई।
डीएसपी
निरज शर्मा के अनुसार- मादक
पदार्थ तस्करी में लंबे समय
से शामिल आरोपी गोरधनराम उर्फ गोधुराम ने
अपने गांव में एक
आलीशन मकान बनाया। काले
धन को सफेद करने
के लिए प्रयासरत था।
प्रशासक दिल्ली से आदेश मिलने
के बाद सोमवार को
थानाधिकारी सिणधरी मय पुलिस टीम
ने गांव दरगुंडा सिणधरी
में आरोपी गोरधनराम का अवैध अर्जित
संपति आवासीय भवन को फ्रीज
किया। आरोपी तीन माह पहले
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
था।
दिल्ली
पुलिस की स्पेशल ब्रांच
को 7 जुलाई को सेनापति (मणिपुर)
से क्रेटा कार में लाई
जा रही अफीम की
जानकारी मिली थी। दिल्ली
के कालिंदी कुंज इलाके से
निकल रही क्रेटा की
जांच की तो उसमें
अफीम के पैकेट मिले।
कार में सिणधरी (बालोतरा)
का रहने वाला सेना
का कॉन्स्टेबल गोरधराम उर्फ गोधुराम, उसकी
गर्लफ्रेंड देवी और साथी
पीराराम भी थे। कार
की तलाशी में एक पिस्टल
भी पुलिस को मिली थी।
जोधपुर
संभाग समाचार
व्यपारी
और एकाउंटेंट की हत्या, फैली
दहशत
जैसलमेर।
जैसलमेर मंडी व्यापारी और
उसके अकाउंटेंट की हत्या से
दहशत फैल गई है।
दोनों शव आज सुबह
8.30 बजे जिले की मोहनगढ़
मंडी से करीब 6 किलोमीटर
दूर मिले। जानकारी के अनुसार दोनों
की हत्या दिवाली की रात की
गई। मंगलवार सुबह मंदिर के
एक पुजारी ने खून से
लथपथ बॉडी देखी थी।
ये बॉडी अनाज व्यापारी
मदनलाल और उनके मुनीम
रेवंतराम की है।
घटना
की जानकारी मिलने के बाद पुलिस
मौके पर पहुंची। यहां
आस-पास इलाके में
नाकाबंदी भी करवाई गई
है।
मोहनगढ़
कस्बे के रहने वाले
पोकर पुरी ने बताया
कि व्यापारी की दुकान के
पास एक हनुमान मंदिर
है। वो वहां पुजारी
है। मंगलवार सुबह वो मंदिर
में आरती करने गया
था।क्षलौटते हुए दिवाली की
राम-राम करने मदनलाल
की दुकान की तरफ आ
गया। उसकी दुकान के
बाहर काफी बकरियां थीं।
उन्हें हटाने के लिए दुकान
के नजदीक गया था तो
व्यापारी और उसके मुनीम
के शव दिखाई दिये।
घटना
की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल
टीम भी मौके पर
पहुंची है। बताया जा
रहा है कि धारदार
हथियार से दोनों का
हत्या की गई
सांप
ने युवती को दो बार
काटा
पाली।
एक युलती को सांप ने
दो बार काट लिया।
घायर हालत में उसे
पाली के बांगड अस्पताल
म़े भर्ती कराया गया है।
जानकारी
के अनुसार पाली शहर के
माली समाज भवन के
निकट रहने वाली 18 साल
की चंचल पुत्री दशरथ
कुमार रविवार को घर में
काम कर रही थी।
इस दौरान अचानक उसे सांप ने
काट लिया। वह कुछ समझती
इससे पहले उसे सांप
ने एक और बार
काट लिया। परिजन उसे इलाज के
लिए पाली के बांगड़
हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां
डॉक्टर्स ने उसका उपचार
शुरू किया।
मरा सांप ले कर पहुंचा
अस्पताल
पाली। जिले
के रोहट क्षेत्र के
दूदनी में रहने वाला
16 साल का प्रभुराम पुत्र
शोभा राम खेत में
काम कर रहा था।
इस दौरान अचानक उसे सांप ने
काट लिया। उसके चिल्लाने की
आवाज सुनकर खेत में काम
कर रहे अन्य लोग
मौके पर पहुंचे और
सांप को मारा। घायल
प्रभुराम को इलाज के
लिए पाली के बांगड़
हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां
उसका उपचार किया। परिजनों ने डॉक्टर को
मरा हुआ सांप भी
बताया। जिसने बच्चे को काटा।
दो सड़क हादसों में
4 लोग गंभीर घायल
सिरोही।
जिले में हुए दो
अलग अलग हादसों में
चार लोग गंभीर रूप
से घायल है गये।
उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
गया जहां उनका इलाज
चल रहा है।
सिरोही
कू सदर थाना क्षेत्र
के कृष्णगंज के पास एक
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर पर
चढ़कर पलट गई, जिससे
दो लोग गंभीर रूप
से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस 108 की
मदद से सिरोही सरकारी
अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर
पहुंचाया गया।
कृष्णगंज
के पास हुए हादसे
में पिंडवाड़ा तहसील के अजारी गांव
निवासी छगनलाल पुत्र सूरमाराम और उसका साथी
राकेश घायल हुए। वे
बाइक पर कृष्णगंज की
तरफ जा रहे थे,
तभी रपट के पास
बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर
चढ़कर पलट गई और
दूर तक घिसटती चली
गई।
एंबुलेंस
108 ने मौके पर पहुंचकर
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार
दिया और सिरोही सरकारी
अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर
पहुंचाया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ
ने उनका इलाज शुरू
किया। घायलों के साथ कोई
परिजन मौजूद नहीं था।
डॉक्टरों
ने गंभीर रूप से घायल
छगनलाल की सीटी स्कैन
करवाई, जिसमें ब्रेन हेमरेज का पता चला।
उसकी गंभीर हालत को देखते
हुए उसे उदयपुर रेफर
किया गया है।
पिंडवाड़ा
थाना क्षेत्र के नया सानवाड़ा
गांव के पास हुए
दूसरे हादसे में बड़ौदा निवासी
गोहिल अतुल रमन भाई
और गोहिल रौनक अतुल रमन
भाई घायल हुए। ये
दोनों बाइक पर बड़ौदा
से रणुजा जा रहे थे,
तभी उनकी बाइक डिवाइडर
से टकराकर सड़क पर पलट
गई।
एंबुलेंस
108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार
देकर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर
पहुंचाया। उनके परिजनों को
घटना की सूचना दे
दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राकेश रोशन ने अपनी काबिलियत से दर्शकों पर छोड़ी अमिट छाप, फिल्म 'खुदगर्ज' ने तोड़ा था दिल
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का 'छक्का', भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
मोहनलाल की फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक रिलीज, रूस-यूक्रेन जंग पर आधारित होगी कहानी
‘मराठी मुलगा’ वीर पहाड़िया ने दही हांडी उत्सव में अपनी मायबोली मराठी से जमाया रंग, अंडी बंडी गीत पर जमकर थिरके
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
हरमन, मंधाना और शेफाली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?
सीपीएल 2026: गुरबाज का अर्धशतक, अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया
बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन
हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
चंकी पांडे ने शेयर किया मजेदार किस्सा, बोले- जीनत अमान की फिल्म देखने के लिए बुर्का पहनकर थिएटर गए थे
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम और राम गोपाल वर्मा को बताया अपना गुरु, शेयर की खास तस्वीरें
कुमाऊं का दूसरा सबसे बड़ा वैष्णवी शक्तिपीठ है मां दूनागिरी मंदिर, जानें पौराणिक कथा
ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

सुदिव्य सोनू के निधन पर शोक की लहर, साथी मंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने कहा-झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत तीन बोगियां पटरी से उतरीं
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 06/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope