• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला : आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, 2 दिन की पुलिस रिमांड

Jodhpur Ayurveda University sexual harassment case: Accused professor arrested, 2-day police remand - Jodhpur News in Hindi

छात्र छात्राओं के प्रदर्शन के बाद बर्खास्तगी, अब पुलिस की पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज! जोधपुर। जोधपुर के करवड़ स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह चारण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मोबाइल चैट और डेटा की होगी जांच
एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके मोबाइल से डेटा खंगाला जाएगा। मामले में सामने आई चैट में प्रिंसिपल और अन्य प्रोफेसरों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जनवरी से लेकर अब तक कई बार अश्लील व्यवहार किया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पीछा कर यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें कीं। मामला सामने आने और शनिवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया था।
अब पुलिस जांच में किन-किन तथ्यों का खुलासा होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur Ayurveda University sexual harassment case: Accused professor arrested, 2-day police remand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, ayurveda university, sexual harassment case, accused professor, arrested, police remand, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved