|
जोधपुर। जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से 'ए' ग्रेड मान्यता प्राप्त की है। यह मान्यता विश्वविद्यालय को 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक पांच वर्षों के लिए दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार के प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया जा रहा है। उनकी उपस्थिति में आईसीएआर की पीयर रिव्यू टीम ने विश्वविद्यालय का दौरा किया और शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा की सुविधाओं और उपलब्धियों का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि 'ए' ग्रेड मान्यता से विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसंधान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। विश्वविद्यालय को आईसीएआर और अन्य फंडिंग एजेंसियों से अनुदान और तकनीकी सहायता प्राप्त होगी। इस मान्यता से देश विदेश के छात्र इस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आकर्षित होंगे।
विश्वविद्यालय को 'ए' ग्रेड के लिए 4.00 में से 3.10 का स्कोर प्राप्त हुआ है। आईसीएआर की पीयर रिव्यू टीम ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, कॉलेजों और कृषि विज्ञान केंद्रों का दौरा किया और छात्रों और किसानों से फीडबैक भी लिया।
कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निरंतर मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया। यह उपलब्धि जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह विश्वविद्यालय को कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद करेगी। - प्रेस रिलीज।
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 14 साल की उम्र में रचा IPL इतिहास
स्पेन और पुर्तगाल में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
Daily Horoscope