• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 'शालाक्य' OPD और माइनर OT का शुभारंभ, नाक, कान और गले के रोगों का होगा निःशुल्क इलाज

Jodhpur : Shalakya OPD and Minor OT inaugurated at Ayurveda University; Free treatment for eye, nose, and throat diseases - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर | डॉ. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए नवनिर्मित शालाक्य (नेत्र, कान, नाक एवं गला) ओ.पी.डी. तथा माइनर ओ.टी. का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नवीन इकाई का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। ग्रामीण व आमजन को मिलेगी उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उद्घाटन के अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा तैयार की गई यह नई ओ.पी.डी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह विशेष रूप से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और सर्वसामान्य जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे उन्हें आयुर्वेद के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सुलभ हो सकेगी।
NCISM की गाइडलाइन्स के अनुरूप निर्माण
चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी कि एन.सी.आई.एस.एम. (NCISM) की नवीन गाइडलाइन्स का पालन करते हुए इस विभाग का निर्माण किया गया है। यहाँ नेत्र, कान, नाक और गले से संबंधित रोगों के लिए अलग ओ.पी.डी. के साथ-साथ छोटे ऑपरेशनों व चिकित्सकीय प्रोसीजर के लिए एक समर्पित माइनर ओ.टी. भी बनाई गई है।
निशुल्क इलाज और सरकारी योजनाओं का लाभ
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजबीर सिंह ने बताया कि नई ओ.पी.डी. में उर्ध्वजत्रुगत (सिर और गर्दन से संबंधित) विकारों के लिए निशुल्क परामर्श, दवाइयां और विशिष्ट 'क्रियाकल्प' थैरेपी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मरीज विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
समारोह में गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कुलसचिव श्री अखिलेश कुमार पीपल, प्राचार्य पी.जी.आई.ए. प्रोफेसर चन्दन सिंह, चिकित्सालय उपाधीक्षक डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, विभागाध्यक्ष (पंचकर्म) प्रो. ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित डॉ. विष्णुदत्त शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार राय, डॉ. ज्योति चरण, डॉ. निकिता पंवार, डॉ. दिव्या, डॉ. गौरीशंकर और डॉ. सविता जैसे वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं स्नातकोत्तर छात्र उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur : Shalakya OPD and Minor OT inaugurated at Ayurveda University; Free treatment for eye, nose, and throat diseases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, shalakya opd, minor, ot inaugurated, ayurveda, university, diseases, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved