• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : शेखावत प्रतिमा अनावरण समारोह में व्यवस्थाओं की खुली पोल, मीडिया पर पाबंदी और अपनों की ही अनदेखी

Jodhpur : Poor arrangements exposed at Shekhawat statue unveiling ceremony, media banned, even close relatives ignored - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर के रातानाड़ा सर्किल पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण का राजकीय समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता नजर आया। आयोजन के दौरान ऐसी स्थितियां बनीं जिसने आयोजकों की कार्यप्रणाली और 'नई भाजपा' के समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया कर्मियों को रोका, मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मिली अनुमति हैरानी की बात यह रही कि आयोजकों द्वारा मीडिया को कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए निमंत्रण तो दिया गया, लेकिन जब पत्रकार कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। बाद में जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल को इस बात की जानकारी मिली, तो उनके हस्तक्षेप के बाद ही एक मीडिया कर्मी को कवरेज के लिए प्रवेश मिल सका।
पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी की अनदेखी: दर्शक दीर्घा में बैठे आए नजर
कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और सम्मान को लेकर सबसे बड़ी चूक तब सामने आई जब स्व. भैरोंसिंह शेखावत के दामाद और पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी को मंच पर जगह नहीं दी गई। जिस शख्सियत की मूर्ति का अनावरण हो रहा था, उन्हीं के परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पार्टी के पुराने सिपाही राजवी आम लोगों के बीच दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला मोर्चा
जैसे ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नजर नीचे बैठे नरपत सिंह राजवी पर पड़ी, वे तुरंत मंच से नीचे उतरकर आए। उन्होंने राजवी का हाथ थामा और उन्हें ससम्मान मंच पर लेकर गए। इस घटनाक्रम के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि वर्तमान संगठन को शायद उन चेहरों की पहचान नहीं है जिन्होंने कठिन समय में पार्टी को सींचने का काम किया था।
यह पूरा वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने बड़े राजकीय कार्यक्रम में अपनों और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की इस कदर अनदेखी क्यों की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur : Poor arrangements exposed at Shekhawat statue unveiling ceremony, media banned, even close relatives ignored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, bhairon singh shekhawat statue unveiling, narpat singh rajvi, gajendra singh shekhawat, media ban jodhpur, bjp rajasthan politics, jodhpur development authority, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved