• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : गडरिया गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिद्धिया गिरफ्तार, पुलिस पर छोड़ा पालतू कुत्ता, फिर भी टीम ने दबोचा, तलवार व 3 वाहन जब्त

Jodhpur : History-sheeter of the Gadaria gang, Giddhiya, arrested; released his pet dog at police - Jodhpur News in Hindi

बोरूंदा (जोधपुर)। जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम (DST) और बोरूंदा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात 'गडरिया गैंग' के शातिर बदमाश और हिस्ट्रीशीटर गिरधरसिंह उर्फ गिद्धिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार नंगी तलवार और तीन संदिग्ध वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में तीन दर्जन (36) से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारपाई पर तलवार लेकर लेटा था बदमाश, पुलिस को देख छोड़ा जर्मन डॉग जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर गिरधरसिंह उर्फ गिद्धिया ग्राम रावनियाना में नंगी तलवार लहराकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है। गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन व डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी घर में तलवार के साथ चारपाई पर लेटा हुआ मिला। पुलिस टीम को देखते ही उसने खुद को बचाने के लिए अपना खतरनाक पालतू जर्मन डॉग (German Shepherd) पुलिसकर्मियों की तरफ छोड़ दिया और मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, हथियारों के नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने मौके से अवैध हथियार के रूप में इस्तेमाल की जा रही नंगी तलवार और तीन वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। बोरूंदा थाना पुलिस ने आरोपी गिरधरसिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
जोधपुर: ड्रग तस्करों पर DST की बड़ी स्ट्राइक, चारा डालने वाले हॉल से 37.600 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, महिला तस्कर गिरफ्तार
कापरड़ा (जोधपुर)। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी और कापरड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने खोखरिया गांव में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 37.600 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पशुओं के चारा घर (हॉल) में छुपा कर रखे थे कट्टे
जोधपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसी कड़ी में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर डीएसटी और कापरड़ा थाना पुलिस ने ग्राम खोखरिया में मंजू पत्नी पुखराज विश्नोई के आवासीय मकान पर अचानक छापा मारा। जब मकान की सघन तलाशी ली गई, तो पशुओं के चारा डालने वाले हॉल में छुपाकर रखे गए दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इन्हें खोलने पर पुलिस को कुल 37.600 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, मुख्य सप्लायर की तलाश
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला मंजू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कापरड़ा थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि महिला के पास इतनी बड़ी खेप कहाँ से आई थी और इस तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन से बड़े सप्लायर शामिल हैं।
इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका : इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, विरेन्द्र चौधरी, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, सोहनराम, पपूराम, अशोक भाटी तथा कापरड़ा थाना पुलिस की टीम के जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur : History-sheeter of the Gadaria gang, Giddhiya, arrested; released his pet dog at police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, history-sheeter, gadaria gang, giddhiya, arrested, released, dog at police, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved