• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : जिला कलेक्टर ने पीएचईडी कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से फोन पर लिया फीडबैक

Jodhpur : District Collector conducts surprise inspection of PHED control room, takes feedback from consumers over phone - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भीषण गर्मी और नहरबंदी के बीच शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जिला कलेक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) नगर वृत्त के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और पेयजल संबंधी शिकायतों के निस्तारण की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केवल रजिस्टर नहीं देखे, बल्कि उन्होंने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की सूची से नंबर निकालकर कुछ शिकायतकर्ताओं को सीधे फोन लगाया। उन्होंने उपभोक्ताओं से पूछा कि उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं और विभाग की कार्रवाई से वे कितने संतुष्ट हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर संतोषजनक रूप से होना चाहिए। बढ़ती शिकायतों और नहरबंदी की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने कंट्रोल रूम की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
कंट्रोल रूम में अतिरिक्त कार्मिक लगाए जाएं ताकि फोन कॉल अटेंड करने और उनके निस्तारण में समय न लगे।
प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो ताकि आमजन को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
जिला कलेक्टर ने नहरबंदी की स्थिति को देखते हुए आमजन से जल का विवेकपूर्ण और मितव्ययी उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकें ताकि प्रशासन सभी क्षेत्रों में समान रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कर सके।
यहाँ दर्ज कराएं अपनी शिकायत : जोधपुर शहर के वासी पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: दूरभाष: 0291-2651710, 0291-2651711, 8279101959 व्हाट्सएप : 8279101914

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur : District Collector conducts surprise inspection of PHED control room, takes feedback from consumers over phone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, district collector alok ranjan, phed jodhpur, drinking water complaints, canal closure jodhpur, water conservation appeal, rajasthan government news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved