15 साल बाद भी अधूरी है योजना; जेडीए और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने के बाद भी 250 मीटर सड़क का निर्माण अटका
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की विवेक विहार आवासीय योजना और सांगरिया गांव को जोधपुर शहर से जोड़ने वाली प्रस्तावित 160 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को 'समग्र विवेक विहार विकास समिति' के बैनर तले क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
200 से 250 मीटर का हिस्सा अटका, हजारों लोग परेशान
समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम को बताया कि विवेक विहार योजना को अस्तित्व में आए करीब 15 वर्ष बीत चुके हैं। योजना के मास्टर प्लान में विवेक विहार और सांगरिया गांव को शहर से जोड़ने के लिए 160 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित की गई थी, जिसे हेलीपैड चौराहा और सेंट्रल पार्क चौराहा होते हुए बाईपास से जुड़ना था।
अधूरा निर्माण: सेंट्रल पार्क से बाईपास तक सड़क का लगभग 200 से 250 मीटर हिस्सा आज तक निर्मित नहीं हो सका है।
आवागमन में बाधा: इस छोटे से टुकड़े का निर्माण न होने के कारण रोज हजारों निवासियों और सांगरिया गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री, विधायक और अफसरों से गुहार के बाद भी नतीजा शून्य
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे सड़क निर्माण की मांग को लेकर जेडीए आयुक्त, उपायुक्त, तहसीलदार और पटवारी से अनगिनत बार मिल चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक, राज्य सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल तथा क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तक को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
जनप्रतिनिधियों के निर्देशों, संपर्क पोर्टल और एकल खिड़की पर दर्ज शिकायतों के बावजूद धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। एडीएम प्रथम जवाहर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन को तुरंत जेडीए अधिकारियों के पास भेजकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद: समिति उपाध्यक्ष नारायण सिंह खींची, अशोक पटेल, अनिल कुमार, सोहन चौधरी, रमेश पटेल, राधेश्याम बंसल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
साइबर क्राइम से लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी पर कसेगा शिकंजा: ADG हवा सिंह घुमरिया ने ली जोधपुर रेंज की समीक्षा बैठक
भंवरी मामले में सही दिशा में बढ़ रही एसआईटी, जल्द स्थिति होगी स्पष्ट; चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस मुस्तैद
जोधपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) हवा सिंह घुमरिया ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नरेट और रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछले एक माह के घटनाक्रम, पेंडिंग मामलों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
समीक्षा बैठक में रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, आरपीटीसी डीआईजी देवेंद्र सिंह विश्नोई, ग्रामीण एसपी पंकज यादव, डीसीपी मनीष चौधरी, शाहीन सी और कमल शेखावत सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
'भंवरी मामले में एसआईटी की जांच सही दिशा में'
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने चर्चित भंवरी मामले की एसआईटी (SIT) जांच पर बड़ा बयान दिया।
मिसिंग लिंक जोड़े जा रहे: एडीजी ने बताया कि एसआईटी की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पुलिस एक-एक कड़ी को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जोड़ रही है।
जल्द साफ होगी तस्वीर: उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों की जांच में समय लगता है। निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी मिसिंग लिंक पूरे करना अनिवार्य है, जल्द ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
चुनाव शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता, आमजन से अपील
आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर एडीजी ने कहा कि पुलिस हर नई चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं और भविष्य में भी शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
एडीजी ने आमजन से अपील करते हुए कहा, "चुनाव के दौरान लोग आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। जनता जिसे भी अपना प्रतिनिधि चुने, उसके जनादेश का सभी को सम्मान करना चाहिए।"
जोधपुर में कॉपीराइट एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 88 लाख रुपये के ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े जब्त
सरदारपुरा पुलिस और DST टीम का छापा; 'वाइब गारमेंट' का मालिक राहुल जैन गिरफ्तार
जोधपुर: जोधपुर शहर की सरदारपुरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कॉपीराइट एक्ट के तहत एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरदारपुरा स्थित 'वाइब गारमेंट' पर छापा मारकर नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नकली लोगो लगे कपड़ों का भारी जखीरा जब्त किया है।
इस कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक राहुल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किए गए नकली कपड़ों की बाजार कीमत 88 लाख रुपये बताई जा रही है।
कंपनी के अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में पड़ा छापा
पुलिस को सूचना मिली थी कि सरदारपुरा क्षेत्र में नामी कपड़ों की कंपनियों के नकली लोगो लगाकर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस और डीएसटी टीम ने संबंधित ब्रांड्स के अधिकृत जांच अधिकारी गोविंद सिंह कसाना को साथ लेकर 'वाइब गारमेंट' पर दबिश दी।
जब्त किया गया सामान:
कार्रवाई के दौरान LEVI'S, U.S. POLO, ZARA और PUMA जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के जाली मार्क और लोगो लगे भारी मात्रा में तैयार कपड़े बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी राहुल जैन के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली कपड़ों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं।
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
क्वाड नेताओं ने की सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर हुई चर्चा

फिलीपींस दौरे पर रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई मजबूती, स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope