जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला एवं जोधपुर ग्रामीण और महिला पुलिस थाना के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इसके तहत 11 मार्च तक विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ ने बताया कि जिला न्याय क्षेत्र के प्रत्येक तालुका में कार्यक्रम होंगे। जैसे 8 मार्च को फलौदी व पीपाड़, 9 मार्च को बालेसर, 10 मार्च को बिलाड़ा व ओसियां और सभी कॉलेजों में 11 मार्च तक राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला मुख्यालय पर प्राधिकरण और तालुका स्तर पर विधिक सेवा समितियों द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से समन्वय कर महिलाओं से संबंधित कानूनी, महिला शिक्षा, महिला अधिकार, विभिन्न सामाजिक कुरीतियों, राज्य और केन्द्र सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विधिक साक्षरता जागृति शिविरों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
सचिव पूर्णिमा गौड़ द्वारा शिविर के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ ही कानूनी की जानकारी दी गई। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के संबंध में महिलाओं को जागृत करने और शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। थानाधिकारी महिला पुलिस थाना उप-निरीक्षक लीला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा गौड की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान महिला हैड कॉन्सटेबल सुशीला एवं नव-आरक्षित महिला कॉन्सटेबल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने पुलिस कर्मचारियों की गृहणियों व बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope