• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम की जोधपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक - जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Important meeting of CM with divisional level officers in Jodhpur - Instructions given to conduct surprise inspection from district level to gram panchayat level - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि आमजन की परिवेदनाओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यालयों में औचक निरीक्षण किए जाएं।

शर्मा शनिवार को जोधपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने की दिशा में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने नियमित रूप से जन सुनवाई करनेे व मॉनिटरिंग कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संभाग में बिजली तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं, जल जीवन मिशन की प्रगति, विकसित भारत संकल्प यात्रा, कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की। चिकित्सकीय सुविधाओं में विस्तार हमारी प्राथमिकता-
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों, सीएचसी एवं पीएचसी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक निरंतर मरीजों व उनके परिजनों से संवाद स्थापित करें, जिससे सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।
गुणवत्ता के साथ करवाए जाएं निर्माण कार्य-
शर्मा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख विकास प्रोजेक्ट्स के संबंध में कहा कि इन विकास कार्यों से आमजन की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, इसलिए इनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इन्हें समय से पूरा किया जाए।
पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सुनिश्चित- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कृषि उपभोक्ताओं के लिए रबी सीजन में सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने समय से घरेलू व कृषि बिजली कनेक्शनों को जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली छीजत को कम करने के लिए जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना बनाकर इसे पूरा करें।
जल जीवन मिशन के प्रोजेक्टस को समय से करें पूरा-
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल-हर घर नल सपने को साकार करने के लिए चल रहे प्रोजेक्टस को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा करे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टस का औचक निरीक्षण भी किया जाये। साथ ही अवैध कनेक्शन व पानी की चोरी को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी कर ठोस कार्यवाही करें।
अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रखें-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ चलाये गये राज्यव्यापी अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, खनन विभाग व जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्यवाही जारी रखें।
बेहतर कानून व्यवस्था से आदर्श संभाग का उदाहरण करें स्थापित
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आमजन को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधो पर है। इसके लिए नियमित जनसुनवाई की जाये, जिससे अपराधियों में डर तथा आमजन में कानून का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से साईबर क्राईम के खिलाफ विशेष निगरानी रखने तथा आवश्कता पड़ने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Important meeting of CM with divisional level officers in Jodhpur - Instructions given to conduct surprise inspection from district level to gram panchayat level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister bhajanlal sharma, meeting of cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved