• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में होली की धूम, ‘थंडर टैंक’ पिचकारी बनी खास आकर्षण

Holi Celebrations in Jodhpur, Thunder Tank Water Guns Become a Special Attraction - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। रंगों के त्योहार Holi को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। Holi से पहले ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार बाजार में ‘Thunder Tank’ पिचकारी सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है, जिसकी बच्चों और युवाओं में जबरदस्त मांग देखी जा रही है। शहर के सरदारपुरा बाजार में विभिन्न डिजाइन और आकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। 100 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की हाई-टेक पिचकारियां बिक्री के लिए आई हैं। दुकानदारों के अनुसार, नई वैरायटी की पिचकारियों में एक बार रंग या गुलाल भरने के बाद लंबे समय तक Holi खेली जा सकती है। बी रोड स्थित एक दुकान के संचालक आशीष ने बताया कि इस बार गन वाली पिचकारी, वॉटर टैंक पिचकारी, Thunder Tank, गुलाल स्प्रे और कलर स्प्रे जैसी कई नई वैरायटी आई हैं। खासतौर पर ‘Thunder Color Tank’ को इवेंट और क्लब में सामूहिक Holi खेलने के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक साथ बड़ी संख्या में लोग रंगों के साथ उत्सव मना सकते हैं।
बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और दुकानों पर बच्चों के साथ अभिभावक भी खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगे उत्पादों से सजे बाजारों ने त्योहार का माहौल बना दिया है।
इस बीच, Holi की खरीदारी करने आए ग्राहक प्रकाश ने लोगों से Organic Color के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि केमिकल या मिलावटी रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षित और प्राकृतिक गुलाल से ही Holi खेलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holi Celebrations in Jodhpur, Thunder Tank Water Guns Become a Special Attraction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur holi market, thunder tank pichkari, sardarpura market, organic color holi, rajasthan festival news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved