• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का हुआ आयोजन

Health check-up camps for women and adolescent girls were organized on the 150th birth anniversary of Lord Birsa Munda. - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में “जनजातीय गौरव वर्ष” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, जोधपुर द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। 1946 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जोधपुर जिले के 1946 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 33,865 महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं लाभान्वित हुईं।
स्वास्थ्य परीक्षणों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच (वजन, लंबाई, रक्ताल्पता, मूत्र परीक्षण, रक्तचाप आदि) की गई, जबकि धात्री महिलाओं की पीएनसी जांच कर उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
किशोरी बालिकाओं और अन्य महिलाओं की व्यापक जांच
शिविरों में किशोरी बालिकाओं और शेष महिलाओं का रक्तचाप, शुगर और एनीमिया स्तर की जांच की गई। विशेषज्ञों ने उन्हें संतुलित आहार, आयरन और फोलिक एसिड सेवन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं द्वारा “डू-यू लिस्ट” में शामिल लाभार्थियों का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया गया।
स्वास्थ्य के साथ जागरूकता पर भी विशेष बल
कार्यक्रम के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, स्तनपान और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ मातृत्व ही स्वस्थ समाज की नींव है। इस अवसर पर महिलाओं को पोषणयुक्त आहार, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य जांच की आदत को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला एवं बाल स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता की दिशा में सशक्त कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा से समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और विकास के लिए यह अभियान एक मजबूत सामाजिक आंदोलन का रूप ले रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Health check-up camps for women and adolescent girls were organized on the 150th birth anniversary of Lord Birsa Munda.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, chief minister bhajan lal sharma, lord birsa munda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved