• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई से पकड़ा गया बहुचर्चित अनीता चौधरी मर्डर केस का आरोपी गुलामुद्दीन

Gulamuddin, the accused in the famous Anita Chaudhary murder case, was caught from Mumbai - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर/मुंबई। राजस्थान के जोधपुर के बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनीता चौधरी मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन मुंबई से पकड़ा गया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरोपी ने ब्यूटीशियन अनीता चौधरी की हत्या करके उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर गाड़ दिया था।

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं, अनीता की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस गुलामुद्दीन की लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच जोधपुर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मुंबई में कहीं छुपा हुआ है। जिसके बाद आरोपी की तलाश के लिए जोधपुर पुलिस मुंबई पहुंची थी। यहां भिंडी बाजार में गुलामुद्दीन के ठिकाने का पता जोधपुर पुलिस को चला, इसके बाद पुलिस ने मुंबई सेंट्रल से आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जोधपुर पुलिस, मुंबई पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। अब पुलिस आरोपी को जोधपुर लेकर आएगी।
बता दें कि जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर एडीसीपी निशांत भारद्वाज और बोरानाडा व बासनी थानों के अधिकारियों समेत लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई गई थी। अनीता चौधरी की हत्या के बाद से ही हत्यारोपी गुलामुद्दीन फरार हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, अनीता का शव मिलने के बाद से ही टीम ने जांच शुरू कर दी थी। इस सबके बीच गुलामुद्दीन को पुलिस की छापेमारी की भनक लग गई। इसके बाद वह अपनी एक्टिवा जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। जांच में उसे अहमदाबाद में बस से उतरते हुए और बाद में मुंबई में एक बस से उतरते हुए देखा गया था। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुंबई में सीसीटीवी खंगालने शुरू किए और अंततः उसके ठिकाने का पता लगाया।
अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा ने इस हत्या में उसकी संलिप्तता की बात बताई थी। आबिदा ने बताया था कि गुलामुद्दीन ने अनीता चौधरी की हत्या के बारे में उसे पहले ही बता दिया था। साथ ही कहा था कि वह इस कांड को अंजाम देने के लिए किसी को अपने साथ लाएगा। इस बयान से पुलिस को संदेह हुआ कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता हो सकती है। जिसकी जानकारी गुलामुद्दीन से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gulamuddin, the accused in the famous Anita Chaudhary murder case, was caught from Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulamuddin, accuse famous, anita chaudhary, murder, case, mumbai, jodhpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved