• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान कार्यक्रम, विकास रथों को हरी झंडी, सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

Growing Rajasthan - Our Rajasthan program held at Jodhpur Collectorate premises - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम “बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार की सुशासन, जनकल्याण और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से नागरिकों में जागरूकता, जिम्मेदारी और सुरक्षित यातायात संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद श्री पी.पी. चौधरी, सूरसागर विधायक श्री देवेन्द्र जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल, भाजपा देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष श्री त्रिभुवन सिंह भाटी, भाजपा देहात उत्तर जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति ज्याणी, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह तथा जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि “विकास भी, सुरक्षा भी — यही सुशासित और सशक्त राजस्थान की पहचान है।” सभी नागरिकों से सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Growing Rajasthan - Our Rajasthan program held at Jodhpur Collectorate premises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: growing rajasthan - our rajasthan program held at jodhpur collectorate premises\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved