• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में योगासन के प्रतियोगिता निदेशक बने गजराज सिंह शेखावत

Gajraj Singh Shekhawat becomes Competition Director of Yogasana in Khelo India University Games - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में योगासन खेल के लिए गजराज सिंह शेखावत को प्रतियोगिता निदेशक (कंपीटिशन डायरेक्टर) मनोनीत किया गया है। यह जानकारी आरवाईएसए सोसाइटी योगासन राजस्थान के महासचिव संदीप कासनिया ने दी। कासनिया ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का राजस्थान में होना सभी के लिए गर्व की बात है। शेखावत वर्तमान में योगासन राजस्थान के उपाध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में जोधपुर में कई बड़े आयोजन सफलतापूर्वक हो चुके हैं, जिनमें राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, अस्मिता सिटी लीग, अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता प्रमुख हैं। इन आयोजनों की सफलता को देखते हुए ही महासचिव, वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत, योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य ने उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gajraj Singh Shekhawat becomes Competition Director of Yogasana in Khelo India University Games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gajraj singh shekhawat, competition, director, yogasana, khelo india, university games, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved