• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेलवे के पार्किंग और पे-एंड-यूज ठेके में 64 लाख की धोखाधड़ी, CBI जांच में जुटी

Fraud of 64 lakhs in railway parking and pay-and-use contract, CBI engaged in investigation - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर | जोधपुर मंडल में रेलवे की पार्किंग और पे-एंड-यूज शौचालयों के ठेकों में 64 लाख रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। इस मामले में छह ठेकेदारों और कुछ रेलकर्मियों की मिलीभगत सामने आई है। सीबीआई ने जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने 2 मई को दर्ज एफआईआर में बताया कि शिकायत 21 अप्रैल को जोधपुर के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा द्वारा दी गई थी। शिकायत के अनुसार मई 2022 से मई 2024 तक के लिए जोधपुर मंडल में कुल आठ ठेके दिए गए थे, जिनमें छह पार्किंग और दो पे-एंड-यूज शौचालय संचालन से जुड़े थे। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनमें लोकेश चंद मीणा, मै. संगम आर्ट, मै. कृष्णा एंटरप्राइजेज, बबलू राम मीणा, अस्पाक खान और प्रमोद मीणा शामिल हैं। ठेका लेते समय इन फर्मों ने रेलवे को 39 लाख 43 हजार 725 रुपए के 15 डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने का दावा किया था, लेकिन जांच में सामने आया कि ये डीडी रेलवे के खाते में जमा न होकर रद्द करवा दिए गए और संबंधित राशि ठेकेदारों ने खुद अपने खातों में जमा कर ली।
इतना ही नहीं, ठेका अवधि के दौरान निर्धारित लाइसेंस शुल्क और अन्य देय राशि भी जमा नहीं की गई। इस तरह कुल 64 लाख 62 हजार रुपए से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ये डिमांड ड्राफ्ट रेलवे के नाम पर बनाए गए थे, लेकिन उन्हें भुनाने का कार्य ठेकेदारों ने स्वयं किया, और इसमें कुछ रेलवे कर्मियों की भी मिलीभगत रही।
इससे पहले भी राइका बाग रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेके में इसी तरह की अनियमितता का मामला सामने आया था, जिसमें अहमदाबाद की फर्म मेसर्स श्री आरोही एंटरप्राइजेज और रेलवे की अधिकारी मनीला चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में 18 लाख 47 हजार रुपए के 19 डिमांड ड्राफ्ट को ठेकेदार द्वारा भुनाया गया और रेलवे को करीब 21 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।
रेलवे की प्रारंभिक जांच और सीबीआई की कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि इन सभी मामलों में एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जो ठेके की आड़ में राजस्व की हेराफेरी कर रहा था। सीबीआई की जांच के बाद और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fraud of 64 lakhs in railway parking and pay-and-use contract, CBI engaged in investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fraud, 64 lakhs, railway parking, pay-and-use, contract, cbi engaged, investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved