• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : भाजपा ने शेखावत जी को कभी सम्मान नहीं दिया, उनकी मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भी की राजनीति

Former Chief Minister Ashok Gehlot scathing attack: The BJP never respected Shekhawat ji - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर/जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस राजकीय कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देकर इसकी गरिमा कम की है और जानबूझकर उन्हें इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। गहलोत ने अपने बयान में कहा कि जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह एक राजकीय कार्यक्रम था, लेकिन इसमें स्थानीय होने के बावजूद उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "आज भैरों सिंह शेखावत जी की आत्मा को भी कष्ट हुआ होगा कि बिना अशोक गहलोत को बुलाए यह कार्यक्रम किया गया। भाजपा ने इसमें राजनीति कर समारोह की गरिमा कम की है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जानकारी में होती, तो शायद ऐसा नहीं होता।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा राजस्थान जानता है कि भाजपा ने शेखावत जी को उनके जीवनकाल में कभी पूरा सम्मान नहीं दिया। उन्होंने याद दिलाया कि जब शेखावत उपराष्ट्रपति बने थे, तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया था, जबकि भाजपा ने कोई कार्यक्रम नहीं रखा।
गहलोत ने दावा किया कि शेखावत जी के निधन के बाद कांग्रेस सरकार ने ही त्वरित निर्णय लेकर विद्याधर नगर स्टेडियम में दाह संस्कार हेतु जमीन आवंटित की और वहां उनका स्मारक बनाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज भी प्रदेश में यह चर्चा है कि यदि उस समय भाजपा की सरकार होती, तो वह विद्याधर नगर में न तो अंतिम संस्कार की अनुमति देती और न ही उनका स्मारक बनने देती।" गहलोत के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दिवंगत नेता भैरोंसिंह शेखावत की विरासत को लेकर श्रेय लेने की सियासत तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Chief Minister Ashok Gehlot scathing attack: The BJP never respected Shekhawat ji
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot statement, bhairon singh shekhawat statue unveiling, jodhpur news, bjp vs congress rajasthan, rajnath singh jodhpur visit, rajasthan political controversy, vidhyadhar nagar memorial, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved