• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय नाट्य समारोह की पांचवी प्रस्तुति-राम की शक्ति पूजा

Fifth presentation of National Drama Festival-Ram Shakti Puja - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जय नारायण व्यास टाउन हॉल में सोमवार को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय और प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का पांचवा नाटक। इसमें रूपवानी संस्थान वाराणसी का सूर्यकांत त्रिपाठी निराला लिखित और व्योमेश शुक्ल निर्देशित नाटक राम की शक्ति पूजा का मंचन किया गया। मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा ने नाटक के निर्देशक और प्रयागराज से आए मनोज शर्मा का स्वागत शॉल, बुके से किया। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने उन्हें मोमेंटो भेंट किया। नाटक में बताया गया कि राम रावण युद्ध चल रहा है। युद्धरत राम निराश हैं और हार का अनुभव कर रहे हैं। उनकी सेना भी खिन्न है। प्रिया सीता की याद अवसाद को और घना बना रही है। वह बीते दिनों के पराक्रम और साहस के क्षण से उमंगित होना चाहते हैं, लेकिन मनोबल ध्वस्त है। शक्ति भी रावण के साथ है। देवी स्वयं रावण की ओर से लड़ रही है- राम ने उन्हें देख लिया है।
वह मित्रों से कहते हैं कि विजय असंभव है और शोक में डूब जाते हैं। बुजुर्ग जामवंत उन्हें प्रेरित करते हैं, वह राम की आराधना-शक्ति का आह्वान करते हैं। उन्हें सलाह देते हैं कि तुम सिद्ध होकर युद्ध में उतरो। राम ऐसा ही करते हैं। उधर लक्ष्मण, हनुमान आदि के नेतृत्व में घनघोर संग्राम जारी है।
राम की साधना चल रही है। उन्होंने देवी को 108 नीलकमल अर्पित करते हैं। क्योंकि उन्होंने ऐसा करने का संकल्प लिया था। लेकिन, देवी चुपके से आकर आखिरी पुष्प चुरा ले जाती हैं। राम विचलित हैं। तभी उन्हें याद आता है कि उनकी आंखों को मां नीलकमल कहा करती थी। वह अपना नेत्र अर्पित कर डालने के लिए हाथों में तीर उठा लेते हैं।
तभी देवी प्रकट होती हैं। वह राम को रोकती हैं। उन्हें आशीष देती हैं। उनकी अभ्यर्थना करती हैं और राम में अंतर्ध्यान हो जाती हैं। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि इस माह से मासिक नाट्य मंचन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक नाटक का मंचन अब से जोधपुर में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कल शाम मनोहर सिंह परिहार निर्देशित जोधपुर का हास्य नाटक वॉट्स इन आ सरनेम का मंचन कल शाम 7.15 बजे होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fifth presentation of National Drama Festival-Ram Shakti Puja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, national drama festival, rajasthan sangeet natak academy, north central region cultural centre, ministry of culture, prayagraj, jai narayan vyas town hall, ram ki shakti puja, suryakant tripathi nirala, vyomesh shukla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved