• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीचरों के पहनावे पर शिक्षामंत्री ने दी सफाई : शिक्षक अच्छे कपड़े पहनकर आएं ताकि बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा हों

Education Minister clarified on teachers attire: Teachers should come wearing good clothes so that good values ​​are inculcated in children - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर टीचरों के पहनावे को लेकर अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल यह था कि शिक्षक अच्छे कपड़े पहनकर आएं ताकि बच्चों पर अच्छे संस्कार पड़ें। जोधपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दोहराया कि शिक्षक आदर्श बनकर अपने छात्रों के सामने प्रस्तुत हों। उनका यह बयान तब आया जब बुधवार को उन्होंने नीमकाथाना के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान टीचरों के पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी। दिलावर ने कहा कि कुछ शिक्षक ऐसे कपड़े पहनते हैं जो बच्चों के लिए अनुचित हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि "स्कूल शिक्षा का मंदिर है" और इस मंदिर में शिक्षकों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बच्चों के लिए आदर्श हों। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर गलत प्रभाव न पड़े, इसके लिए शिक्षकों को खुद का ध्यान रखना चाहिए। शिक्षामंत्री ने स्कूल में टीचरों की देर से आने की भी आलोचना की और कहा कि कई बार टीचर लेट आते हैं और फिर झूठ बोलते हैं कि वे समय पर आए थे, जबकि बच्चे सबकुछ देखते हैं। इस तरह की आदतों से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है।
अपने विभाग के फैसलों को लेकर बार-बार यू-टर्न पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिलावर ने कहा कि कुछ फैसलों में कमियां रह जाती हैं और उन कमियों को सुधारने के लिए अगर कोई फैसला वापस लिया जाता है, तो वह गलत नहीं है। उन्होंने इसे एक सही कदम बताया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए दिलावर ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश को लूटकर खा लिया है और जनता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने डोटासरा पर आतंकवादियों और अपराधियों का सहयोग करने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education Minister clarified on teachers attire: Teachers should come wearing good clothes so that good values ​​are inculcated in children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: education, minister, clarified, teachers, attire, wearing, good, clothes, children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved