• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जी-20 में देशी-विदेशी मेहमानों को आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने कराया योग

Ayurveda University made yoga for domestic and foreign guests in G-20 - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जी-20 के रोजगार कार्यसमूह की मीटिंग में आए विदेशी मेहमानों के लिये अपणायत से भरपूर जोधपुर की मेहमानवाजी में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी शामिल है। शहर की प्रमुख तीन होटलों में ठहरे मेहमानों की दिनचर्या की शुरूआत आयुर्वेद विश्वविद्यालय के योग-विशेषज्ञों द्वारा प्रातःकाल 6:45 बजे से करवाये जा रहे योग-सत्रों से हो रही है। योग-विशेषज्ञों द्वारा इन मेहमानों के लिये आयोजित योग-सत्रों में विदेशी पावणे उत्साह और रूचि के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभावों का अनुभव कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति एवं कुल सचिव सीमा कविया के मार्गदर्शन में योग के नोडल अधिकारी डॉ.चन्द्रभान शर्मा के नेतृत्व में योग विशेषज्ञों डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. गजेन्द्र दुबे, डॉ. हेमन्त राजपुरोहित, डॉ. अवधेश शांडिल्य, डॉ. रामेश्वर लाल, डॉ. भंवरलाल सियाग,तथा स्नातकोत्तर अध्येता डॉ. औंकार ,डॉ. नुपुर तथा बी.एन.वाई.एस. की छात्राओं रूद्राक्षी, सिद्धि, मोनिका, दीपशिखा एवं रितिका तथा अवकाश चौधरी द्वारा विगत 15 दिनों से योग-प्रोटोकॉल के अनुसार नित्य-प्रति अभ्यास किया जा रहा था। इन योग विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमों को इन मेहमानों के आवास-स्थल पांचसितारा होटलों में योग-सत्रों के आयोजन हेतु नियुक्त किया गया है। पैंतालीस मिनट के योग-सत्र में मेहमानों को प्रार्थना के पश्चात् सुर्य-नमस्कार चुनिन्दा योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास करवाया जा रहा है तथा कल्याण मंत्र के साथ योग-सत्र सम्पन्न होता है। कुलपति प्रो. प्रजापति ने बताया कि वसुधैव-कुटुम्बकम् की भावना से परिपूर्ण भारतीय योग को जी-20 समिट के कार्यक्रमों में शामिल किया जाना भारतीय प्राचीन ज्ञान को वैश्विक पहचान एवं गरिमा प्रदान करता है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के इन योग-विशेषज्ञोें के जी-20 समिट में योगदान के फलस्वरूप विश्वविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय की कुलसचिव सीमा कविया ने बताया कि जोधपुर में हो रही जी-20 समिट में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञों द्वारा करवाए जा रहे योग-सत्रों को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल में प्रसारित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayurveda University made yoga for domestic and foreign guests in G-20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drsarvepalli radhakrishnan rajasthan ayurved university, yoga, g20, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved