• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त ने लिया पेयजल व्यवस्था का जायजा

Divisional Commissioner took stock of drinking water system - Jodhpur News in Hindi

- शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में पैदल घूम लिया आमजन से फीडबैक जोधपुर। गर्मी के मौसम में आम जन को स्वच्छ पेयजल की सुचारू आपूर्ति के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने शनिवार को जोधपुर शहर में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के बारे में आमजन से फीडबैक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंतिम छोर तक समुचित जलापूर्ति के दिए निर्देश
मेहरा ने जोधपुर शहर में रामदेव नगर, दाऊ किराना स्टोर, सोनारों की गली, मदेरणा कॉलोनी, भदवासिया मैन रोड आदि मोहल्लों में पैदल घूमकर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जलापूर्ति प्रेशर, पानी की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति अंतराल की जांच की तथा इसके बारे में लोगो से संवाद कर जानकारी ली। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि वे सभी कॉलोनियों में आमजन को समय पर सुचारू जलापूर्ति करें। अंतिम छोर तक लोगों को पर्याप्त प्रेशर से जल आपूर्ति हो। साथ ही जलाशयों की नियमित अंतराल पर सफाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने पेयजल लाइनों को नियमित चेक करने के भी निर्देश दिए ताकि लीकेज से पानी की छीजत नहीं हो और प्रेशर कम नहीं हो। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के वैकल्पिक इंतजाम भी रखें जाएं।
आमजन से की अपील, पेयजल को व्यर्थ न बहाएं
संभागीय आयुक्त ने लोगों से संवाद के दौरान संदेश दिया कि पेयजल का समुचित उपयोग करें, इसे व्यर्थ ना बहाए। इस दौरान जहां भी पेयजल व्यवस्था संबधी शिकायत आई उसका समाधान करने तथा सुधार हेतु जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
ये रहे निरीक्षण दौरे में साथ
संभागीय आयुक्त के साथ अधीक्षण अभियंता जेसी व्यास, सहायक अभियंता संदीप शुक्ला, कनिष्ठ अभियंता विकास माहेश्वरी सहित जलदाय विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Commissioner took stock of drinking water system
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divisional commissioner, took stock, drinking water system, jodhpur, divisional commissioner, superintending engineer jc vyas, assistant engineer sandeep shukla, junior engineer vikas maheshwari and other officers and employees of the water supply department, ramdev nagar, dau kirana store, sonar ki gali, maderna colony, bhadwasiya main road, jodhpur city, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved