• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त ने पीएम श्री विद्यालय ओसियां का किया निरीक्षण

Divisional Commissioner Inspects PM Shri School in Osian - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को फलोदी यात्रा के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवरा रोड ओसियां का निरीक्षण कर पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं शैक्षणिक संसाधनों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ष 2025-26 में स्वीकृत प्रयोगशाला कक्ष, कक्षा-कक्ष, शौचालय, पुस्तकालय के फर्नीचर, पुस्तकों का संग्रह, कंप्यूटरीकृत पुस्तक निर्गमन प्रणाली, व्यावसायिक कौशल शिक्षा, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री अशोक शर्मा एवं पीएम श्री प्रभारी महेंद्र बाबल ने संभागीय आयुक्त को विद्यालय में छात्राओं के लिए संचालित सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, टीचर लर्निंग मटेरियल तथा सोलर पैनल संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
संभागीय आयुक्त ने संबंधित को पीएम श्री योजना अंतर्गत विद्यालय में संचालित गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित सरकारी विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आदर्श विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक अधोसंरचना एवं नवाचार आधारित शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Commissioner Inspects PM Shri School in Osian
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, divisional commissioner dr pratibha singh inspected the pm shri government senior secondary school in osian, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved